Delhi To Dehradun In 1 Rupee: ग्रीनसेल मोबिलिटी की इंटरसिटी इलेक्ट्रिक कोच सर्विस न्यूगो ने हाल में एक कैम्पेन की शुरुआत की है जो भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के लिए है। कंपनी का कहना है कि ग्राहक 10 से 15 अगस्त 2023 के बीच पहुंच के किसी भी रास्ते की टिकट सिर्फ 1 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि ये ऑफर 15 अगस्त को यात्रा करने के लिए पेश किया गया है और तब तक ही उपलब्ध है जब तक इसकी सारी सीट्स नहीं भर जातीं। इसमें दिलचस्पी रखने वाले बुकिंग बंद होने से पहले न्यूगो की आधिकारिक वेबसाइट या न्यूगो मोबाइल ऐप से कर सकते हैं।
किन रास्तों पर कर सकते हैं सफर
इलेक्ट्रिक बसों की ये सेवा भारत के कई मशहूर शहरों तक जाती है। इनमें इंदौर-भोपाल, दिल्ली--चंडीगढ़, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-जयपुर, आगरा-जयपुर, बेंगलुरु-तिरुपति, चेन्नई-तिरुपति, चेन्नई-पुदुचेरी और हैदराबाद से विजयवाड़ा शामिल हैं। इस बारे में बात करते हुए ग्रीनसेल मोबिलिटी के एमडी और सीईओ देवेंद्र चावला ने कहा, -भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवन मनाया जा रहा है, इसी खुशी में हम ये क्रांतिकारी कैम्पेन पेश करते हुए बहुत रोमांचित हैं।-
हाइटेक फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक बस
कंपनी का कहना है कि भारतीय यात्रियों को सिर्फ 1 रुपये में टिकट मुहैया कराने का उद्देश्य न्यूगो का अनुभव कराना है। कंपनी का कहना है कि इनकी इलेक्ट्रिक बसें 25 सुरक्षा मानकों से गुजरती है, इनमें मैकेनिकल और इलेक्ट्रिक जहां, यात्रियों की सुरक्षा के अलावा कई अन्य सेफ्टी चेक शामिल हैं। फीचर्स की बात करें तो ये इलेक्ट्रिक बसें ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, सीसीटीवी सर्विलांस, ड्राइवर की सांस परखने वाला फीचर और स्पीड लिमिट चेक के साथ आती हैं। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और रिक्लाइनिंग सीट्स भी ई-बसों में मिलने वाली हैं।
