ऑटो न्यूज़

भारत में शुरू हुई नई इलेक्ट्रिक लिमो टैक्सी सर्विस, कम खर्च में उठाएं अब VIP सवारी का मजा

Green SM Electric Limo Taxi Service: दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो खुश हो जाइए। ओला-उबर की तरह ही अब आपके पास Green SM Limo इलेक्ट्रिक टैक्सी का भी विकल्प होगा।

Image

Green SM Electric Limo

Green SM Electric Limo Taxi Service: भारत के राइड-हेलिंग मार्केटिंग में एक नया खिलाड़ी Green SM उतर चुका है। वियतनाम की मोबिलिटी कंपनी Green SM ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत में अपनी Green SM Limo इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। कंपनी ने फिलहाल अपनी सेवाएं दिल्ली-एनसीआर में शुरू की हैं और आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से दूसरे शहरों तक विस्तार देने की योजना है।

Green SM Electric Limo

Green SM Electric Limo

Green SM का कहना है कि कंपनी का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही कंपनी स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी जोर दे रही है। भारत Green SM का पांचवां अंतरराष्ट्रीय बाजार है। इससे पहले कंपनी वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस में अपनी सेवाएं शुरू कर चुकी है।

पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगी टैक्सी सेवा

Green SM Limo सर्विस के लिए कंपनी VinFast Limo Green नाम के सात-सीटर इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल कर रही है। यह वाहन खास तौर पर यात्री परिवहन को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है। कंपनी के अनुसार यात्रियों को सफर के दौरान पीने का पानी, वेट टिश्यू और दूसरी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यात्रा का अनुभव बेहतर बनाया जा सके।

सुरक्षा पर विशेष जोर

कंपनी ने सुरक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। Green SM के वाहनों में Secure-to-Safe सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जिसमें वाहन के अंदर और बाहर कैमरे, AI आधारित फीचर्स और ड्राइवर व यात्रियों दोनों के लिए इमरजेंसी सपोर्ट बटन शामिल हैं। इसके अलावा ड्राइवरों को इलेक्ट्रिक वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा और ग्राहक सेवा से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

‘Ride 5 Star’ मॉडल पर फोकस

Green SM का कहना है कि उसकी सेवा Ride 5 Star मानक पर आधारित है। इसमें वाहन की गुणवत्ता, सुरक्षा, ड्राइवर का व्यवहार और ग्राहक अनुभव जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कंपनी का दावा है कि इसी मॉडल के जरिए वह विभिन्न देशों में एक समान सेवा गुणवत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

बुकिंग कैसे कर सकेंगे ग्राहक?

भारत में ग्राहक Green SM की टैक्सी को कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए बुक कर सकते हैं। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से या परिचालन क्षेत्र में सीधे वाहन रोककर भी सेवा का लाभ ले सकते हैं।

लॉन्च ऑफर भी मिलेगा

कंपनी ने लॉन्च के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष प्रमोशनल ऑफर की घोषणा की है। 5 जून से 11 जून 2026 तक ऐप के माध्यम से बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 250 रुपये तक की बचत का लाभ मिल सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article