ऑटो न्यूज़

G20 समिट में आ रहे VVIP मेहमानों के लिए सरकार खरीद रही बुलेटप्रूफ कारें, जानें बजट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 25, 2023, 02:56 PM IST

भारत की राजधानी दिल्ली में 8-10 सितंबर को आयोजित G20 Summit में कई वीवीआईपी मेहमान आने वाले हैं। सरकार इनके लिए कई बुलेटप्रूफ कारें खरीद रही है जिनका बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Image

सुरक्षा के लिहाज से मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू की बख्तरबंद कारें खरीदी जा रही हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • G20 में आ रहे कई वीवीआईपी मेहमान
  • सरकार खरीद रही कई बुलेटप्रूफ कारें
  • 8 से 10 सितंबर को होगा ये आयोजन

G20 Summit Bulletproof Cars: जी20 समिट 2023 देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली है और जो बाइडन से लेकर ची जिनपिंग जैसे दुनिया के बड़े नेता इसमें हिस्सा लेंगे। 8 से 10 सितंबर के बीच इस समिट में शिरकत करने वाले इन वीवीआईपी मेहमानों की आवभगत में सरकार जुट गई है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि केंद्र सरकार तीन दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए कई बख्तरबंद कारें खरीद रही है, हालांकि अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि कितनी बुलेटप्रूफ कारें खरीदी जाएंगी। सुरक्षा के लिहाज से मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू की बख्तरबंद कारें खरीदी जा रही हैं।

12 करोड़ की मर्सिडीज S600 पुलमैन गार्ड

केंद्र सरकार मर्सिडीज-बेंज एस600 पुलमैन गार्ड कार खरीद रही है जिसके साथ वीआर9 लेवल की सेफ्टी मिलती है। पीएम मोदी भी इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। इस कार पर ग्रेनेड, राइफल या लैंड माइन किसी भी हमले का कोई असर नहीं होता और अंदर बैठे यात्री सुरक्षित बच निकलते हैं। भारतीय मार्केट में इस कार की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि इन बख्तरबंद कारों पर सरकार करीब 400 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है।

बुलेटप्रूफ ऑडी ए8 एल

सरकार ऑडी की ए8 एल आर्मर्ड कार भी खरीद रही है जिसे रशिया में पिछले साल पेश किया गया था। इस बुलेटप्रूफ कार पर एके47 की गोलियों, ग्रेनेड और माइन्स का कोई असर नहीं होता। इसके साथ कंपनी ने वीआर9 बेलिस्टिक सर्टिफिकेट दिया है और कार का वजन 3,875 किग्रा है। भारतीय मार्केट में इस कार की कीमत करीब 9.15 करोड़ रुपये है। इनके अलावा सरकार बीएमडब्ल्यू की बुलेटप्रूफ कारें भी खरीद सकती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article