ऑटो न्यूज़

नितिन गडकरी 29 अगस्त को लॉन्च करेंगे 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाली टोयोट इनोवा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 24, 2023, 06:16 PM IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत में 29 अगस्त को 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाली कार लॉन्च करने वाले हैं। ये टोयोटा इनोवा दुनिया की पहली कार होगी जो बीएस6 फेज 2 इलेक्ट्रिफाइड फ्लैक्स-फ्यूल ये चलेगी।

Image

ये टोयोटा इनोवा दुनिया की पहली कार होगी जो बीएस6 फेज 2 इलेक्ट्रिफाइड फ्लैक्स-फ्यूल ये चलेगी।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • पूरी तरह इथेनॉल से चलेगी ये कार
  • 29 अगस्त को भारत में होगी लॉन्च
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा

100% Ethanol Fueled Car: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वो 29 अगस्त को पूरी तरह इथेनॉल ईंधन से चलने वाली कार पेश करेंगे। ये कार टोयोटा इनोवा होगी जो 100 प्रतिशत इथेनॉल फ्यूल पर काम करेगी। नितिन गडकरी वाहन निर्माताओं को लगातार वैकल्पिक ईंधन और ग्रीन वाहन लाने की बात कह रहे हैं। इन्होंने पिछले साल हाइड्रोजन से चलने वाली कार भारत में लॉन्च की थी जो टोयोटा मिराइ ईवी थी। बता दें कि ये दुनिया की पहली कार होगी जो बीएस6 फेज 2 इलेक्ट्रिफाइड फ्लैक्स-फ्यूल गाड़ी है।

पेट्रोल के बढ़े दाम से आया आइडिया

नितिन गडकरी ने कहा कि 2004 में ये आइडिया आया था जब भारत में पेट्रोल के दाम बहुत बढ़ गए थे। इसी सिलसिले में उन्होंने ब्राजील का दौरा भी किया था। गडकरी ने कहा कि बायोफ्यूल कई चमत्कार कर सकता है और इससे पेट्रोल के आयात पर खर्च होने वाली बहुत बड़ी रकम भी बचाई जा सकती है। आत्मनिर्भर बनने के लिए तेल का आयात शून्य करना होगा, फिलहाल 16 लाख करोड़ रुपये इसपर खर्च होते हैं। इससे भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है।

भारत की जनसंख्या बड़ी समस्या

नितिन गडकरी ने कहा, “हमने ईंधन का इस्तेमाल खत्म करने के लिए कई पहल की हैं, लेकिन देश की जनसंख्या बहुत ज्यादा है जिससे हमें और कदम उठाने की जरूरत है। इकोलॉजी और पर्यावरण बहुत महत्वपूण हैं। हमें हवा और पानी का प्रदूषण रोकने की बहुत जरूरत है। हमें अपनी नदियों का पानी साफ करने की भी बहुत जरूरत है। ये एक बड़ी चुनौती है। हमें अपनी इकोलॉजी और पर्यावरण को बचाने की जरूरत है।”

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article