ऑटो न्यूज़

महिंद्रा एक्सयूवी 300 को मिलेगी फ्लेक्स फ्यूल से ताकत, जानिए क्या होंगे खास फीचर्स?

दिल्ली के प्रगति मैदान में मौजूद भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 का आयोजन हुआ था और इस दौरान महिंद्रा ने एक्सयूवी 300 के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन की झलक भी दिखाई थी। आइये जानते हैं महिंद्रा एक्सयूवी 300 फ्लेक्स फ्यूल के खास फीचर्स।

Image

महिंद्रा एक्सयूवी 300 फ्लेक्स फ्यूल के विशेष फीचर्स

Photo : BCCL

Mahindra XUV 300 Flex Fuel: हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिंद्रा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 की झलक दखाई थी। कंपनी ने पहली बार फ्लेक्स फ्यूल विकल्प के साथ अपनी किसी कार को प्रदर्शित किया था जिसकी वजह से इसने ज्यादातर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी किया। महिंद्रा के साथ-साथ टोयोटा और मारुती सुजकी ने भी अपने फ्लेक्स फ्यूल वाहनों की झलक भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में दिखाई थी।

कैसा होगा इंजन?

महिंद्रा एक्सयूवी 300 फ्लेक्स फ्यूल में आपको 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन ही प्रदान किया जाता है। ये वही इंजन है जो आपको एक्सयूवी 300 के पेट्रोल वर्जन में देखने को मिलता है। यह इंजन 109 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है और इस इंजन के साथ आपको 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाता है। एक्सयूवी 300 फ्लेक्स फ्यूल 85% को इथेनॉल वाले पेट्रोल से रफ्तार मिलेगी।

डिजाईन और कीमत

एक्सयूवी 300 फ्लेक्स फ्यूल के डिजाईन में किसी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और इसका डिजाईन भी वैसा ही है जैसा आपको सामान्य पेट्रोल वाली एक्सयूवी में देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी किसी भी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में आपको फ्लेक्स फ्यूल का विकल्प प्रदान नहीं किया जाता है। एक्सयूवी 300 के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन की कीमत के बारे में बात करें तो आपको सामान्य पेट्रोल वाली एक्सयूवी 300 के मुकाबले 1 से 1.5 लाख रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article