ऑटो न्यूज़

2026 Brezza Facelift की पहली तस्वीरें आई सामने, सेफ्टी और CNG दोनों में बड़ा अपडेट

मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नई Brezza में वही 1.5L नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 137Nm टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्प भी पहले जैसे ही रहेंगे जो कि 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक होंगे।

Image

2026 Maruti Brezza Facelift/Photo-Maruti

2026 में आने वाली Maruti Brezza Facelift की टेस्टिंग जोरों पर है। हाल ही में इसकी एक भारी-भरकम कवर की गई टेस्ट म्यूल कैमरे में कैद हुई है। पीछे लगी CNG स्टिकर से साफ है कि यह CNG वेरिएंट का टेस्ट मॉडल है।

अंडरबॉडी CNG फ्यूल टैंक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई 2026 Brezza फेसलिफ्ट में अंडरबॉडी CNG टैंक लेआउट दिया जा सकता है, जैसा Maruti Victoris में देखा गया था। यह सेटअप बूट स्पेस खाली रखता है, हालांकि इसके लिए फ्यूल लाइन, एग्जॉस्ट और प्लेटफॉर्म रेल्स में कई मैकेनिकल बदलाव जरूरी होते हैं।

लेवल-2 ADAS का बड़ा अपग्रेड

नई Brezza 2026 का सबसे अहम अपग्रेड होगा Level-2 ADAS फीचर, जो इसके सेफ्टी पैकेज को और मजबूत बनाएगा। इसके अलावा मौजूदा सेफ्टी फीचर्स भी जारी रहेंगे जिनमें ये शामिल होंगे...

  • 6 एयरबैग
  • हिल होल्ड असिस्ट
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
  • ABS + EBD
  • ब्रेक असिस्ट
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
  • सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीटबेल्ट
  • सीट बेल्ट रिमाइंडर
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक
  • एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट
  • 3-पॉइंट ELR रियर सेंटर सीटबेल्ट

क्या-क्या होगा नया?

डिजाइन के मामले में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। थोड़ा बदले हुए LED टेललैम्प (Victoris से प्रेरित) अंदरूनी हिस्से में भी बदलाव की उम्मीद है जैसे...

  • अपडेटेड अपहोल्स्ट्री
  • नया केबिन थीम
  • Victoris जैसा नया स्टीयरिंग व्हील
  • नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स

इंजन और गियरबॉक्स

मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नई Brezza में वही 1.5L नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 137Nm टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्प भी पहले जैसे ही रहेंगे जो कि 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक होंगे।

Brezza का सफर- एक नजर में

Maruti ने Brezza को 2016 में Vitara Brezza नाम से लॉन्च किया था और यह शुरुआत से ही बेहद लोकप्रिय रही। 2020 में इसे बड़ा फेसलिफ्ट मिला, जबकि 2022 में दूसरी जनरेशन आई और “Vitara” नाम हटा दिया गया। नई पीढ़ी में स्टाइलिंग, फीचर्स और इंजन, तीनों में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसमें 1.5L K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन भी शामिल था।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article