ऑटो न्यूज़

Tesla in india: दिल्ली के करोल बाग में दिखीं टेस्ला कार, अशनीर ग्रोवर ने शेयर की तस्वीर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 4, 2024, 05:56 PM IST

Tesla in india: अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली की पहली "क्रॉस-ब्रीड" टेस्ला कार की तस्वीर साझा की है।

Image

Tesla in india: दिल्ली के करोल बाग में दिखीं टेस्ला कार, अशनीर ग्रोवर ने शेयर की तस्वीर

Tesla in india: भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली की पहली "क्रॉस-ब्रीड" टेस्ला कार की तस्वीर साझा की है। पोस्ट के अनुसार, ये कार, बोल्डर ग्रे कलर में बीवाईडी (बिल्ड योर ड्रीम्स) एट्टो 3 है, ये करोल बाग में देखी गई और इसके पीछे "टेस्ला" लिखा हुआ है।

ग्रोवर ने शनिवार को लिखा, "दुनिया की पहली 'क्रॉस-ब्रीड' टेस्ला! दिल्ली के किसी लड़के ने सचमुच करोल बाग में 'अपना सपना पूरा किया।" अशनीर ग्रोवर की पोस्ट को एक्स पर दो लाख से ज्यादा बार देखा गया और चार हजार से ज्यादा लाइक मिले।

उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने अपने विचार साझा किए। एक यूजर ने लिखा, "करोल बाग के पास हर बात का जवाब है। निर्वाण यहीं है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "इसे देखने के बाद एलन अपना प्लांट करोल बाग में स्थापित करेंगे।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "हम भारतीय हैं सर। हम किसी भी तरह से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।" बीवाईडी एट्टो 3 बीवाईडी ऑटो द्वारा निर्मित एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कीमत 33,99,000 रुपये से शुरू होती है। पिछले साल दिसंबर में, टेस्ला मॉडल एक्स स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) को बेंगलुरु की एक सड़क पर देखा गया था और इसकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

रेड कलर की मॉडल एक्स को कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास मिन्स्क स्क्वायर पर देखा गया था और एक्स पर दो अलग-अलग तस्वीरें साझा की गईं, एक में कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी हुई थी, दूसरी चलती हुई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article