ऑटो न्यूज़

भारत मंडपम में दिखेगी चमचमाती BYD Sealion, 630 KM तक रेंज देगी Coupe EV

New BYD Sealion Coupe EV SUV: भारत मंडपम में 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच आयोजित Auto Expo में कई वाहन निर्माता अपनी आगामी और अपडेटेड कारें शोकेस करेंगे। बीवायडी यहां एक नई कूपे ईवी एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका नाम सीलियन 7 है।

Image

BYD नई कूपे ईवी एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका नाम सीलियन 7 है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बीवायडी सीलियन जल्द होगी पेश
  • Auto Expo में पेश होगी कूपे EV
  • फुल चार्ज में चलती है 630 किमी!

New BYD Sealion Coupe EV SUV: दिल्ली के प्रगति मैदान में होने जा रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में बीवायडी धमाल मचाने वाली है। भारत मंडपम में 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच आयोजित Auto Expo में कई वाहन निर्माता अपनी आगामी और अपडेटेड कारें शोकेस करेंगे। बीवायडी यहां एक नई कूपे ईवी एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका नाम सीलियन 7 है। इसका डिजाइन बहुत कुछ सील स्पोर्ट्स सेडान से मिलता है और इसकी कीमत भी सील के आस-पास होने का अनुमान है। कंपनी मार्च 2025 तक भारत में इसे लॉन्च करने वाली है। इसके साथ कंपनी ने बड़े साइज के व्हील्स दिए हैं जो इसे शानदार लुक वाली एसयूवी बनाते हैं।

फीचर्स से लोडेड केबिन

बीवायडी ने इसके केबिन को स्टैंडर्ड रखा है और यहां आपको डुअल डिजिटल डिस्प्ले, सेंटर कंसोल के साथ टच बटन और बड़ा 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिला है। सबसे आकर्षक फीचर्स में लेवल 2 एडीएएस, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन मिररिंग, टीपीएमएस, 360 डिग्री कैमरा, 9 एयरबैग्स, पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड टेल लैंप्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स और ज्यादा जगह के लिए दूसरी कतार में स्प्लिट फेल्डिंग सीट्स दी गई हैं।

फुल चार्ज में कितना चलेगी

बीवायडी सीलियन 7 के साथ 82.5 किलोवाट आर बैटरी पैक दिया गया है, विकल्प में 91.3 किलोवाट आर बैटरी पैक भी मिला है। यहां फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 630 किमी तक है। हमारा मानना है कि बीवायडी अपनी नई सीलियन कूपे ईवी एसयूवी की कीमत 45 लाख रुपये के आस-पास रखेगी। इस इवेंट से जुड़ी कई रोचक खबरें हम आपको देते रहेंगे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article