ऑटो न्यूज़

ग्राहकों की चहेती Tata Punch की बिक्री 5 लाख पार, अंतिम 6 महीने में बिक गईं 1 लाख यूनिट

Tata Punch 5 Lakh Sales: 2022 में लॉन्च के महज 10 महीने बाद ही पंच की 1 लाख यूनिट कंपनी ने बेच दी थी। 20 महीने बाद 2 लाख, 28 महीने बाद 3 लाख और 32 महीने बाद 4 लाख यूनिट बिकी थीं। बता दें कि अंतिम 1 लाख यूनिट बिकने में सिर्फ 6 महीने का समय लगा है जिसके बाद बिक्री 5 लाख पार पहुंच गई है।

Image

अंतिम 1 लाख यूनिट बिकने में सिर्फ 6 महीने का समय लगा है जिसके बाद बिक्री 5 लाख पार पहुंच गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच की 5 लाख यूनिट बिकीं
  • बीते 6 महीने में बिकी 1 लाख पंच
  • फुल पैसा वसूल है कॉम्पैक्ट SUV

Tata Punch 5 Lakh Sales: मारुति सुजुकी की बादशाहत को खत्म करते हुए 40 साल बाद कोई गैरा मारुति कार भारतीय मार्केट में बेस्ट सेलर बनी है। ये टाटा मोटर्स की पंच एसयूवी है जो फुल पैसा वसूल कार है। लॉन्च के बाद से इस कार ने कंपनी की कुल बिक्री में 29 प्रतिशत योगदान दिया है। 2022 में लॉन्च के महज 10 महीने बाद ही पंच की 1 लाख यूनिट कंपनी ने बेच दी थी। 20 महीने बाद 2 लाख, 28 महीने बाद 3 लाख और 32 महीने बाद 4 लाख यूनिट बिकी थीं। बता दें कि अंतिम 1 लाख यूनिट बिकने में सिर्फ 6 महीने का समय लगा है जिसके बाद बिक्री 5 लाख पार पहुंच गई है।

2024 की बेस्ट सेलर बनी

टाटा पंच एसयूवी को भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। डिमांड इतनी जोरदार है कि ये कॉम्पैक्ट एसयूवी 2024 की बेस्ट सेलर बन गई है और इसी के साथ टाटा ने करीब 40 साल पुराना मारुति सुजुकी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल टाटा मोटर्स ने पंच की कुल 2,02,030 यूनिट बेच दी हैं, वहीं करीब 1.90 लाख यूनिट के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर क्रमशः मारुति सुजुकी की वैगनआर और अर्टिगा एमपीवी आती है। इसके बाद चौथे स्थान पर मारुति ब्रेजा और पांचवें पर ह्यून्दे क्रेटा ने जगह बनाई है।

हाल में आए नए वेरिएंट

टाटा मोटर्स ने पंच के वेरिएंट्स में बड़ा बदलाव हाल ही में किया है। अब कंपनी ने इस पैसा वसूल कार के एडवेंचर और एडवेंचर रिदम वर्जन को वेबसाइट से डीलिस्ट कर दिया है, यानी इसकी बिक्री संभवतः बंद कर दी गई है। फिलहाल टाटा पंच के 8 वेरिएंट्स भारत में बिक रहे हैं जिनमें प्योर, प्योर ओ, एडवेंचर एस, एडवेंचर प्लस एस, क्रिएटिव प्लस, क्रिएटिव प्लस एस, अकंपलिश्ड प्लस और अकंपलिश्ड प्लस एस शामिल हैं। बता दें कि अब टाटा पंच की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है।

नए फीचर्स खुश कर देंगे

टाटा पंच भारतीय ग्राहकों के बीच बहुत पसंद की जा रही है और इसे पहले से ज्यादा पैसा वसूल बनाकर कंपनी ने मुकाबले में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। फीचर्स से शुरुआत करें तो 2024 टाटा पंच के साथ अब यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट सेंटर कंसोल पर दिया गया है। 2024 टाटा पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ कंपनी ने जो सबसे बड़ा आकर्षण दिया है वो 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। ये वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आया है। इसके अलावा एसयूवी को वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स और अगले यात्रियों के लिए आर्मरेस्ट दिया गया है।

कितना दमदार है इंजन

तकनीकी बदलाव की बात करें तो यहां कोई अपग्रेड टाटा मोटर्स ने नहीं किया है। इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला ही 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये फुर्तीला इंजन 87 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉ र्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। ये इंजन सीएनजी में भी उपलब्ध कराया गया है और इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को बहुत ज्यादा किफायती बनाता है।

नई पंच में लौटे ये फीचर्स

पहले बताए गए फीचर्स के अलावा नई टाटा पंच के इंटीरियर में भी कोई बदलाव नहीं किया है और ये मौजूदा मॉडल वाले डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 16-इंच अलॉय व्हील्स, इंजन स्टॉर्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर और सनरूफ जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इस एसयूवी को भले ही काफी पैसा वसूल बना दिया है, लेकिन मुकाबले में ह्यून्दे एक्सटर और सिट्रॉएन सी3 के अलावा और भी कई कॉम्पैक्ट एसयूवी इसकी टक्कर में आ चुकी हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article