ऑटो न्यूज़

फेस्टिव सीजन में कम दाम पर खरीदें Bajaj Pulsar बाइक, 12 हजार रुपये बचाने का शानदार मौका

नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। Bajaj Auto की ओर से ग्राहकों के लिए Pulsar बाइक पर सीमित अवधि के लिए फेस्टिव बेनिफिट्स की घोषणा कर दी गई है।

Image

बजाज पल्सर सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको Bajaj Pulsar रेंज पर मिल रहे नए ऑफर्स के बारे में जानना चाहिए। Bajaj Auto ने अपनी चुनिंदा Pulsar बाइक पर सीमित अवधि के लिए फेस्टिव बेनिफिट्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को मॉडल के हिसाब से कैश डिस्काउंट, लोन प्रोसेसिंग फीस में छूट और फ्री सर्विस जैसे फायदे दिए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा फायदा Pulsar NS400Z पर मिल रहा है, जो कुल 12,000 तक है।

Pulsar रेंज के कई मॉडल पर मिल रहे ऑफर

कंपनी ने Pulsar रेंज के कई मॉडल को हाल ही में अपडेट किया है। Pulsar 125, Pulsar 150 और Pulsar N160 S/SS जैसे मॉडल लॉन्च हुए अभी कुछ ही सप्ताह हुए हैं। इसके बावजूद कंपनी ने इन पर फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बेनिफिट्स पेश किए हैं।

Pulsar 125 पर कुल 6,000 रुपये और NS125 पर 6,200 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। वहीं Pulsar 150 पर 7,200 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। N160 S/SS और NS160 पर कुल बेनिफिट 7,500 रुपये तक है। Pulsar 220F पर 7,700 रुपये , N250 पर 7,900 रुपये और NS200 पर 8,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। RS200 पर कुल 8,900 रुपये तक का फायदा मिल रहा है।

NS400Z पर मिल रही सबसे अच्छी डील

Bajaj Pulsar NS400Z

Bajaj Pulsar NS400Z पर मिल रही अच्छी डील

रेंज में सबसे बड़ा ऑफर Bajaj Pulsar NS400Z पर है। इस बाइक पर कुल 12,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है, जबकि बाकी 7,000 रुपये का लाभ फाइनेंस और सर्विस से जुड़े फायदे के तौर पर दिया जा रहा है। कंपनी की स्कीम में कुछ मॉडलों के लिए जीरो लोन प्रोसेसिंग फीस और पांच फ्री सर्विस जैसे फायदे भी शामिल हैं।

हर राज्य में नहीं मिलेंगे एक जैसे बेनिफिट्स

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी राज्यों में हर Pulsar मॉडल पर एक जैसा ऑफर लागू नहीं है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे उत्तरी बाजारों में Pulsar 125, NS125, N160 S/SS, N250 और NS400Z ऑफर लिस्ट में शामिल हैं। दूसरे राज्यों में पात्र मॉडल अलग हो सकते हैं। इसलिए बाइक खरीदने से पहले नजदीकी ऑथराइज्ड बजाज डीलर से मॉडल की उपलब्धता, कैश डिस्काउंट, फाइनेंस शर्तों और फ्री सर्विस की पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा। ऑफर सीमित अवधि के लिए है और इसकी अंतिम तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article