ऑटो न्यूज़

अचानक रिवर्स होकर तालाब में डूबी Tesla कार, अरबपति की मौत से सेफ्टी पर बड़ा सवाल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 18, 2024, 12:16 PM IST

Angela Chao Tesla Accident: टेस्ला कार के रिवर्स में जाकर तालाब में डूबने से चीन की एक अरबपति महिला की मौत हो गई है। एंजेला फोरमोस्ट ग्रुप की सीईओ थीं जो चीन से बाहर निकल यूएस में रह रही थीं। इसके बाद कारों की सेफ्टी पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

Image

घटना के बाद एक बार फिर इलेक्ट्रिक कारों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठा है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्ला से दुर्घटना में अरबपति की मौत
  • रिवर्स में जाकर तालाब में गिरी कार
  • फोरमोस्ट ग्रुप की सीईआ थीं एंजेला

Angela Chao Tesla Accident: इलेक्ट्रिक कारों की सेफ्टी को लेकर एक बार फिर बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हाल में एक शिपिंग टाइकून एंजेला चाओ का टेस्ला कार के तालाब में गिरने से मौत हो गई है। एंजेला फोरमोस्ट ग्रुप की सीईओ थीं जो चीन से बाहर निकल यूएस में रह रही थीं। ये मामला 11 फरवरी का है जब एंजेला चाओ की टेस्ला अचानक रिवर्स में चलने लगी और एक तालाब में गिर गई, इसके बाद डूबने से इनकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद एक बार फिर इलेक्ट्रिक कारों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठा है।

गलती से लगा रिवर्स?

एंजेला चाओ अपने कुछ दोस्तो के साथ खाना खाकर कार में बैठीं, उनके एक दोस्त ने बताया कि इस समय उन्होंने गलती से रिवर्स गियर लगा दिया। इससे कार विपरीत दिशा में बढ़ी और तालाब में गिर गई। एंजेला को बचाने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन करीब 1 घंटे की मेहनत के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मीडिया संस्थान में छपी रिपोर्ट के अनुसार एंजेला से भी गियर शिफ्ट करने में गलती हुई और इसी वजह से उनकी जान चली गई। कार की खिड़की तोड़ने की बहुत कोशिश हुई, लेकिन मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी इस केस में जानलेवा साबित हुई।

कई बार हुई शिकायत

टेस्ला कारों को लेकर अब तक कई तरह के ग्राहक अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इनमें से कुछ लोग केबिन में गियर लीवर की डिजाइन और मेल्फंक्शन से परेशान हैं, वहीं कुछ अन्य लोगों ने भी कार के अचानक रिवर्स में चलने की शिकायत की है। अमूमन ये रिवर्स गियर सिलेक्ट करने पर ही पीछे जाती है, लेकिन अगर ये टेस्ला कार की तकनीकी खराबी निकलती है तो ये बड़ा मामला सुरक्षा को लेकर हो सकता है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जानकारी ड्राइवर्स भी टेस्ला कारों में इस तकनीकी खराबी को लेकर कई शिकायते कर चुके हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article