ऑटो न्यूज़

₹5,76,300 देकर घर लाएं यह 7-सीटर MPV, 6 एयरबैग, पार्किंग कैमरा और एडवांस फीचर्स से लैस

फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले दोनों का सपोर्ट है। साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर पार्किंग कैमरा, कूल्ड ग्लव बॉक्स और सीटें फोल्ड करने पर 625 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है।

Image

Renult Triber/Photo-Renult

हाल ही में सियाम ने गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा जारी किया है जिसके मुताबिक Renult Triber टॉप पर है। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 में Nissan और Renault की लगभग सभी गाड़ियों की बिक्री बढ़ी है।

बता दें कि ये दोनों ब्रांड भारतीय कार मार्केट में साथ मिलकर गाड़ियां बेचते हैं। अक्टूबर में Renault Triber को सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा है। वहीं, Kiger और Magnite की सेल ने भी कंपनी का मुनाफा बढ़ाया है। आइए जानते हैं कि Renult Triber के बारे में जो कि एक शानदार 7-सीटर है।

Renult Triber को मिले 3,170 ग्राहक

Renult Triber को पिछले महीने करीब 3,170 लोगों ने खरीदा है। 7-सीटर कारों की लिस्ट में इसकी काफी मांग है। Renult Triber की कीमत महज 5,76,300 रुपये (एक्स शोरूम) है।

Renult Triber के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले दोनों का सपोर्ट है। साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर पार्किंग कैमरा, कूल्ड ग्लव बॉक्स और सीटें फोल्ड करने पर 625 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है।

सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और TPMS शामिल हैं।

बता दें कि निसान मैग्नाइट ने पिछले महीने 2615 यूनिट की बिक्री दर्ज की, हालांकि यह आंकड़ा अक्तूबर 2024 की 3119 यूनिट की तुलना में कम है, जिससे 16% की सालाना गिरावट सामने आती है। इसके बावजूद यह SUV इस सेगमेंट में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

Renault Kiger: तीसरे स्थान पर

रेनो काइगर को पिछले महीने 948 नए खरीदार मिले। यह संख्या अक्तूबर 2024 में बिकी 1053 यूनिट की तुलना में कम है, जो 10% की सालाना गिरावट दिखाती है। इस कमी के बावजूद काइगर अभी भी अपनी श्रेणी में लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है।

Renault Kwid: चौथे नंबर पर

रेनो क्विड ने पिछले महीने 948 यूनिट की बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा अक्तूबर 2024 की 706 यूनिट की तुलना में थोड़ा कम है, जो 2% की गिरावट दर्शाता है। छोटी कार के सेगमेंट में यह अब भी एक मजबूत विकल्प मानी जाती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article