ऑटो न्यूज़

125cc सेगमेंट में भी मिलेगी फुल सेफ्टी! ये हैं ABS के साथ आने वाली भारत की टॉप बाइक्स

बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए 125सीसी बाइक को खूब पसंद किया जाता है। अच्छी बात ये है कि अब इस सेगमेंट की किफायती बाइक में भी ABS जैसी सुरक्षा तकनीक मिलने लगी हैं।

Image

ABS के साथ आने वाली बेस्ट 125 सीसी बाइक (Photo: bajaj auto)

भारतीय बाजार में 125cc बाइक की मांग लगातार बढ़ रही है। इस सेगमेंट की बाइक्स बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं। पहले ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) जैसी सुरक्षा तकनीक केवल बड़ी और महंगी बाइक तक सीमित थी, लेकिन अब कई 125cc बाइक्स में भी यह फीचर मिलने लगा है। ABS की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अचानक ब्रेक लगाने या फिसलन भरी सड़क पर बाइक के पहियों को लॉक होने से बचाता है। इससे बाइक का बैलेंस बना रहता है और दुर्घटना का जोखिम कम हो जाता है। अगर आप 125cc सेगमेंट में ऐसी बाइक तलाश रहे हैं जो सुरक्षा और परफॉर्मेंस दोनों का अच्छा बैलेंस दे तो आप कुछ ऑप्शन चेक कर सकते हैं-

Bajaj Pulsar NS125

Bajaj Pulsar NS125 कंपनी की सबसे छोटी पल्सर है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह काफी आकर्षक नजर आती है। इसमें 124.45cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.83 hp की पावर और 11 Nm का टॉर्क पैदा करता है।इस बाइक की खास बात इसका सिंगल-चैनल ABS सिस्टम है, जिसके साथ तीन राइड मोड भी दिए गए हैं। 125cc सेगमेंट में यह फीचर काफी कम देखने को मिलता है।

Hero Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R इस समय 125cc सेगमेंट की सबसे चर्चित बाइक्स में से एक है। इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.4 hp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक सिंगल और ड्यूल-चैनल ABS दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल और तीन राइड मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि बाइक में दिया गया 120/80 सेक्शन का रियर टायर बेहतर स्थिरता प्रदान करता है।

TVS Raider 125

TVS Raider 125 अपने आधुनिक डिजाइन और फीचर-लोडेड पैकेज के लिए जानी जाती है। इसके टॉप वेरिएंट में ड्यूल डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS का संयोजन मिलता है, जो इसे कई प्रतिद्वंद्वियों से अलग बनाता है। इसमें 124.8cc का इंजन दिया गया है, जो 11.39 hp की पावर और 11.75 Nm का टॉर्क पैदा करता है। TVS का दावा है कि यह बाइक केवल 5.8 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

Honda CB 125 Hornet

Honda CB 125 Hornet को कंपनी ने प्रीमियम 125cc स्ट्रीटफाइटर के रूप में पेश किया है। बाइक में गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगी मोटरसाइकिलों में देखने को मिलते हैं।वइसमें सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रूप से मिलता है। साथ ही TFT डिस्प्ले, Honda RoadSync कनेक्टिविटी, फुल LED लाइटिंग और चौड़ा रियर टायर भी दिया गया है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article