Bajaj Auto ने अपनी आने वाली नई Pulsar मोटरसाइकिल का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने टीजर में बाइक की झलक दिखाई है, लेकिन अभी तक इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। टीजर में Twist Into An All-New Rush टैगलाइन के साथ कवर से ढकी हुई एक मस्कुलर बाइक दिखाई गई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि Bajaj Pulsar लाइनअप में जल्द ही एक नया मॉडल शामिल होने वाला है।
नई Pulsar 125 या Pulsar 150 होने की संभावना
टीजर में दिखाई गई बाइक का डिजाइन हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखे गए Pulsar टेस्ट म्यूल से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। टेस्टिंग मॉडल को पूरी तरह से कवर किया गया था, लेकिन इसके डिजाइन एलिमेंट्स से अंदाजा लगाया गया था कि यह अगली जनरेशन Pulsar 125 या Pulsar 150 हो सकती है।
10 नई बाइक होंगी लॉन्च
Bajaj Auto ने अपनी Q1 FY27 अर्निंग कॉल के दौरान जानकारी दी थी कि कंपनी आने वाले हफ्तों में 10 नई या बड़े बदलावों के साथ बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें 125cc और 150cc सेगमेंट की दो नई Pulsar बाइक भी शामिल होंगी।
डिजाइन में मिल सकते हैं बड़े बदलाव
नई Pulsar में कंपनी मौजूदा मस्कुलर डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसे ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी बना सकती है। टेस्टिंग मॉडल में बड़े फ्रंट काउल, ज्यादा चौड़ा फ्यूल टैंक एरिया और नए बॉडी पैनल्स देखने को मिले थे। इसके अलावा बाइक में नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड लाइटिंग सेटअप और ज्यादा आकर्षक रोड प्रेजेंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि टीजर में बाइक पूरी तरह से कवर है।
फीचर्स में मिल सकते हैं नए अपडेट
न्यू जेनरेशन Pulsar में फीचर्स के मामले में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक में नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी बाइक के चेसिस और राइडिंग सेटअप में भी सुधार कर सकती है। इससे बाइक की हैंडलिंग बेहतर होने के साथ-साथ राइड क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस में सुधार की उम्मीद
नई Pulsar में मौजूदा इंजन को अपडेट कर बेहतर रिफाइनमेंट और फ्यूल एफिशिएंसी देने की कोशिश की जा सकती है। कंपनी इंजन के NVH (Noise, Vibration and Harshness) लेवल को कम करने पर भी काम कर सकती है, जिससे राइडिंग अनुभव ज्यादा आरामदायक हो सके। टेस्टिंग मॉडल में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, अलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक और स्प्लिट सीट सेटअप जैसे फीचर्स देखे गए थे।
