ऑटो न्यूज़

धाकड़ लुक वाली नई Bajaj Pulsar NS200 का टीजर जारी, भारत में जल्द होगी लॉन्च!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 9, 2024, 06:42 PM IST

Bajaj Auto ने हाल में नई Pulsar N150 और N160 भारतीय मार्केट में लॉन्च की है, अब नई Pulsar NS200 का टीजर जारी कर दिया है। इसका मतलब बहुत जल्द देश में ये नई मोटरसाइकिल भी लॉन्च किए जाने का अनुमान है।

Image

नए रंगों और कुछ नए फीचर्स के साथ नई बजाज पल्सर एनएस200 मार्केट में आएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Bajaj Pulsar NS200 हुई टीज
  • जल्द ही आ रहा है 2024 मॉडल
  • कई बदलावों के साथ लॉन्च होगी

2024 Bajaj Pulsar NS200: बजाज ऑटो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नई पल्सर का टीजर जारी किया है, ये नया टीजर पल्सर एनएस200 का है जिसे संभवतः इसी साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि अपडेटेड पल्सर एनएस200 को किल बदलावों के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। माना जा रहा है कि मामूली बदलावों के अलावा नए रंगों और कुछ नए फीचर्स के साथ नई बजाज पल्सर एनएस200 मार्केट में आएगी। कंपनी यहां सेमी-डिजिटल क्लस्टर की जगह नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दे सकती है जैसा नई पल्सर एन150 और एन160 के साथ मिला है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी!

नई पल्सर एन150 और एन160 की तर्ज पर 2024 बजाज पल्सर एनएस200 के साथ भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलने वाली है जो राइडर को बहुत सी जानकारी देगी। नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर नया गियर पोजिशन इंडिकेटर, ऐवरेज फ्यूल इकोनॉमी और समय का पता लग जाएगा। इसके अलावा पहले से मौजूद ट्रिप मीटर, ओडोमीटर और स्पीडोमीटर के साथ फ्यूल गेज की जानकारी भी यहां राइडर को मिलने वाली हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

अनुमान है कि बजाज इस नई मोटरसाइकिल के इंजन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं करेगी। पल्सर एनएस200 के साथ 199.5 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 24 बीएचपी ताकत और 18.74 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स देने वाली है। इसके अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल एबीएस भी बाइक को मिलने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article