ऑटो न्यूज़

ओला ही नहीं एक्टिवा की टेंशन भी बढ़ाएगा एथर का ये नया फैमिली स्कूटर, मिलेंगी लंबी रेंज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 31, 2024, 12:05 PM IST

Ather Energy ने नए Rizta फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर का पहला टीजर जारी कर दिया है। कम कीमत वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में लंबी रेंज के अलावा कई सारे पैसा वसूल फीचर्स से लैस होगा।

Image

बतौर एथर स्कूटर, इसे बड़े साइज की एथर 450एस और एथर 450एक्स जैसा बनाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एथर रिज्ता ईवी की टेस्टिंग जारी
  • कम कीमत में मिलेगी लंबी रेंज
  • पैसा वसूल फीचर्स से लैस होगा

New Ather Rizta EV: एथर लगातार भारतीय मार्केट के लिए नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग कर रही है जिसे रिज्ता नाम से लॉन्च किया जाएगा। हाल में इसे टेस्टिंग के दौरान फिर देखा गया है जिसमें इस फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछली सवारी और लगेज लाद चलाकर देखा जा रहा है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसा नजर आ रहा है। बतौर एथर स्कूटर, इसे बड़े साइज की एथर 450एस और एथर 450एक्स जैसा बनाया गया है। व्हील डिजाइन से लेकर कई अन्य पुर्जे कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर वाले ही दिख रहे हैं। इन दोनों को 2024 में पेश किया जाएगा।

मिलेगी ज्यादा जगह

कंपनी ने सीईओ तारुण मेहता ने ये कहा है कि नया ईवी सस्ता होगा ताकि ज्यादातर परिवारों के दायरे में आ सके। एथर 450एस और 450एक्स के मुकाबले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर काफी जगह मिलने वाली है। इसका रियर व्यू मिरर 450एक्स जैसे ही हैं। हालांकि इसका पिछला हिस्से सबसे अलग है, ये दमदार लुक वाला है जो चौड़ी सीट के साथ आया है। इसके साथ 2.9 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिल सकता है जो 5.4 किलोवाट पीक पावर बैटरी से लैस है। इस दमदार बैटरी पैक के अलावा लंबी रेंज वाला बैटरी पैक भी इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल सकता है।

कितनी होगी कीमत

इस नए आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारतीय मार्केट में 2024 के अंत या 2025 की शुरुआती तक आने का अनुमान है। ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये होगी जो फेम-2 सब्सिडी को मिलाकर होगी। कुल मिलाकर आपको अगर फैमिली स्कूटर पसंद है तो ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नए कलेवर के साथ उन ग्राहकों को आकर्षिक करेगी जो इस तरह के स्कूटर की तलाश में हैं। तारुण ने आगे बताया कि नया एथर 450एक्स इस रेंज का सबसे दमदार और महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जिसे परफॉर्मेंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article