ऑटो न्यूज़

एथर के नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई पुष्टि, कंपनी के सीईओ बोले सस्ता होगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 22, 2023, 10:38 PM IST

Ather Energy के CEO Tarun Mehta ने X पर जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही New Family Electric Scooter भारत में लॉन्च करेगी। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सस्ता होगा, इसके अलावा New 450X भी लॉन्च किया जाएगा।

Image

नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसी नजर आ रही है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एथर का नया फैमिली स्कूटर कन्फर्म
  • सस्ता होगा आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • 450एक्स रेंज में भी नया मॉडल जुड़ेगा

New Ather Family EV Confirmed: एथर एनर्जी जल्द नया फैमिली स्कूटर भारत में लॉन्च करने वाली है जिसकी पुष्टि कंपनी ने सीईओ तरुण मेहता ने एक्स पर कर दी है। उन्होंने फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा 450एक्स रेंज का नया स्कूटर लाने की बात भी साफ कर दी है। नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसी नजर आ रही है। हालांकि बतौर एथर स्कूटर, इसे बड़े साइज की एथर 450एस और एथर 450एक्स जैसा बनाया गया है। व्हील डिजाइन से लेकर कई अन्य पुर्जे कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर वाले ही दिख रहे हैं। इन दोनों को 2024 में पेश किया जाएगा।

मिलेगी ज्यादा जगह

तारुण मेहता ने ये कहा है कि नया ईवी सस्ता होगा ताकि ज्यादातर परिवारों के दायरे में आ सके। एथर 450एस और 450एक्स के मुकाबले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर काफी जगह मिलने वाली है। इसका रियर व्यू मिरर 450एक्स जैसे ही हैं। हालांकि इसका पिछला हिस्से सबसे अलग है, ये दमदार लुक वाला है जो चौड़ी सीट के साथ आया है। इसके साथ 2.9 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिल सकता है जो 5.4 किलोवाट पीक पावर बैटरी से लैस है। इस दमदार बैटरी पैक के अलावा लंबी रेंज वाला बैटरी पैक भी इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल सकता है।

कितनी होगी कीमत

इस नए आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारतीय मार्केट में 2024 के अंत या 2025 की शुरुआती तक आने का अनुमान है। ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये होगी जो फेम-2 सब्सिडी को मिलाकर होगी। कुल मिलाकर आपको अगर फैमिली स्कूटर पसंद है तो ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नए कलेवर के साथ उन ग्राहकों को आकर्षिक करेगी जो इस तरह के स्कूटर की तलाश में हैं। तारुण ने आगे बताया कि नया एथर 450एक्स इस रेंज का सबसे दमदार और महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जिसे परफॉर्मेंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article