Skoda ने अपनी बहुप्रतिक्षित सेडान कार Skoda Slavia को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। हालांकि, Skoda ने पावरफुल 1.5-लीटर TSI इंजन वाले Skoda Slavia को अभी लॉन्च नहीं किया है। कंपनी के मुताबिक इसे 3 मार्च को पेश किया जाएगा।
Skoda Slavia 1.0 TSI MT Active की कीमत एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, टॉप Skoda Slavia 1.0 TSI AT Style (With Sunroof) की एक्स-शोरूम कीमत 15.39 तय की गई है।
फीचर्स की बात करें तो नई Skoda Slavia में पहले लॉन्च की गईं Skoda Kushaq SUV और Volkswagen Taigun SUV की तरह लार्ज 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कार प्ले सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से इस कार में 6 एयरबैग्स, ESC, EDS और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 113bhp का पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि, ऑटोमैटिक का ऑप्शन केवल मिड 'Ambition' ट्रीम और टॉप 'Style' (Sunroof) में ही मिलेगा।
इसके अलावा Skoda Slavia 1.5 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ भी आएगी। ये इंजन 150bhp का पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ट्रांसमिशन के लिए 7-स्पीड DSG यूनिट मिलेगा।
