नए लुक के साथ Maruti Wagon R Facelift हुई लॉन्च, कीमत 5.39 लाख से शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2022, 11:00 AM IST

Maruti Suzuki ने भारत में WagonR हैचबैक का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई Maruti Suzuki WagonR के लिए शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये से लेकर 7.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है।

नए लुक के साथ Maruti Wagon R Facelift हुई लॉन्च, कीमत 5.39 लाख से शुरू

Maruti Suzuki ने भारत में WagonR हैचबैक का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई Maruti Suzuki WagonR के लिए शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये से लेकर 7.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी गई है। इसमें इंजन और लुक को अपडेट किया गया है। 

Maruti Suzuki WagonR के 2022 वेरिएंट में दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स- गैलेंट रेड और मैग्मा ग्रे दिया गया है। साथ ही नई WagonR में ब्लैक रूफ, ORVMs और पिलर्स भी दिए गए हैं। नई WagonR में 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, 4-स्पीकर्स और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल दिए गए हैं। 

2022 Maruti Suzuki WagonR में 1.0 लीटर K सीरीज डुअल-जेट डुअल VVT इंजन और 1.2-लीटर इंजन भी दिया गया है। साथ ही ये 1.0-लीटर इंजन के साथ कंपनी फिटेड S-CNG वर्जन भी ऑफर करता है। WagaonR S-CNG की कीमत 6.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 

कुछ मेजर फीचर्स की बात करें पेट्रोल वेरिएंट्स में ISS और AGS वेरिएंट्स में हिल होल्ड असिस्ट दिया गया है। साथ ही ग्राहकों को कनेक्टेड ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देने के लिए इसमें क्लाउड बेस्ड सर्विसेज भी मौजूद हैं। 

2022 Maruti Suzuki Wagon R की माइलेज

अपडेटेड इंजन के साथ मारुति ने नई Wagon R में माइलेज को भी इंप्रूव किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि पेट्रोल-ओनली VXI AMT ट्रिम में 1.0-लीटर इंजन 25.19kpl की माइलेज देगा। वहीं, CNG वर्जन में प्रति किलो 34.05km की माइलेज मिलेगी। जबकि, 1.2-लीटर  ZXI AMT और ZXI+ AMT ट्रिम्स में 24.43kpl की माइलेज देगा। 

End of Article