Maruti Suzuki ने अगस्त में अपनी कारों पर दिए जोरदार ऑफर्स, जानें किसपर कितना डिस्काउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 08:29 AM IST

मारुति सुजुकी ने अगस्त 2022 में अपनी लगभग सभी अरीना कारों पर 49,000 रुपये तक दमदार डिस्काउंट दिए हैं. ग्राहक 31 अगस्त तक विटार ब्रेजा से लेकर ऑल्टो और स्विफ्ट से लेकर डिजायर तक इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं.

Maruti Suzuki ने अगस्त में अपनी कारों पर दिए जोरदार ऑफर्स, जानें किसपर कितना डिस्काउंट

Maruti Suzuki Car Offers In August 2022: मारुति सुजुकी ने बिक्री में बढ़ोतरी करने के लिए अपनी अरीना कारों पर जोरदार डिस्काउंट अगस्त 2022 में दिए हैं. कंपनी ने अपने अरीना लाइनअप की लगभग सभी कारों पर ये ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं जहां ग्राहकों को 49,000 रुपये तक फायदा मिलने वाला है. 31 अगस्त तक ही इन डिस्काउंट्स का लाभ लिया जा सकता है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग डीलरशिप और राज्यों के अलग-अलग शहरों के हिसाब से इन ऑफर्स में बदलाव हो सकते हैं. 

मारुति सुजुकी सेलेरियो - 49,000 रुपये तक लाभ 

मारुति सुजुकी सेलेरियो कई वेरिएंट्स में बेची जा रही है और इसके साथ कंपनी ने 1.0-लीटर के10 इंजन दिया है जो 67 हॉर्सपावर जनरेट करता है. इस कार के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी ने इस कार के मैनुअल वेरिएंट्स पर 49,000 रुपये और एएमटी वेरिएंट्स पर 24,000 रुपये तक लाभ दिया है. 

मारुति सुजुकी वैगनआर - 34,000 रुपये तक लाभ 

ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर मारुति सुजुकी वैगनआर को दो इंजन विकल्प - 1.0-लीटर और 1.2-लीटर के12सी डुअलजेट पेट्रोल दिए गए हैं. ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है. कंपनी ने इस कार के मैनुअल वेरिएंट्स पर 34,000 रुपये और एएमटी वेरिएंट्स पर 24,000 रुपये तक लाभ दिया है. 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट - 40,000 रुपये तक लाभ 

भारतीय ग्राहकों की फैमिली कार कही जाने वाली मारुति सुजुकी स्विफ्ट आज भी लोगों की पसंद बनी हुई है. स्विफ्ट के साथ 90 हॉर्सपावर जनरेट करने वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है. कंपनी ने इस कार पर 40,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है. 

मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 - 27,000 रुपये तक लाभ 

मारुति सुजुकी जल्द मार्केट में नई जनरेशन ऑल्टो लॉन्च करने वाली है, इससे पहले मारुति सुजुकी मौजूदा ऑल्टो पर 27,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है. कार के साथ 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो किसे किफायती बनाता है. कार के बेस एसटीडी वेरिएंट पर 14,000 रुपये तक लाभ मिला है. 

मारुति सुजुकी डिजायर - 25,000 रुपये तक लाभ 

मारुति सुजुकी डिजायर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान है. ये कार भारतीय परिवारों में जितनी पॉपुलर है, टैक्सी सेगमेंट में ये उससे भी ज्यादा पसंद की जाती है. कंपनी ने इस कार पर कुल 25,000 रुपये तक लाभ दिए हैं. 

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो - 44,000 रुपये तक लाभ 

मारुति की ये नई कार अपने बेहतरीन लुक और जोरदार केबिन के चलते किफायती कार पसंद करने वालों की नजरों में चढ़ी हुई है. हाल में इसे किफायती के10सी इंजन और स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स से अपडेट किया गया है. कंपनी ने इस कार के मैनुअल वेरिएंट्स पर 44,000 रुपये तक और एएमटी वेरिएंट्स पर 24,000 रुपये तक लाभ दिया है 

पिछली जनरेशन मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा - 10,000 रुपये तक लाभ 

मारुति सुजुकी ने हाल में नई ब्रेजा भारत में लॉन्च की है और अब कंपनी इसकी पिछली जनरेशन का स्टॉक क्लियर कर रही है. ग्राहक इसकी खरीद पर 10,000 रुपये तक लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि फीचर्स और केबिन स्पेस के मामले में पिछली पीढ़ी की विटारा ब्रेजा बहुत जोरदार कार है. 

End of Article