Maruti Suzuki First Electric Car: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन की पुष्टि कर दी है जो 2025 तक भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इसकी पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए गुजरात में प्लांट बनाने के लिए 10,400 करोड़ रुपये निवेश करने वाली है. इसी बीच मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार ग्रैंड विटारा लॉन्च कर दी है. पर्यावरण को बेहतर बनाने और प्रदूषण कम करने के लिए सभी वाहन निर्माता अब ग्रीन व्हीकल्स की ओर बढ़ने लगे हैं.
बैटरी भी बनाएगी मारुति सुजुकी
इनमें सबसे ज्यादा अहम इलेक्ट्रिक कारें हैं जिनके इस्तेमाल से प्रदूषण को बहुत बड़ी मात्रा में नियंत्रित किया जा सकता है. मारुति सुजुकी ना सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन बनाएगी, बल्कि इन्हें चलाने वाली बैटरी का प्रोडक्शन भी कंपनी इनहाउस करने वाली है जो लिथियम-आयन बैटरी होगी. बता दें कि ज्यादातर वाहन निर्माता आज की तारीख में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी विदेशों से आयात कर रही हैं. ऐसे में मारुति सुजुकी का ये कदम कार को किफायती रखने में काफी मददगार साबित होने वाला है.
पहला इलेक्ट्रिक वाहन हो सकती है SUV
पहली ईवी की घोषणा के अलावा मारुति सुजुकी ने इसकी बॉडी स्टाइल, बैटरी पैक साइज या ट्रैवल रेंज की कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि हमारा मानना है कि पहली कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन SUV होगी जो संभावित रूप से सबकॉम्पैक्ट या कॉम्पैक्ट SUV होगी. भारतीय मार्केट में इस कार का मुकाबला मौजूदा टाटा नैक्सॉन ईवी और एमजी जैडएस ईवी.

