अभी बुकिंग करने पर अप्रैल 2024 में मिलेगी ये धाकड़ SUV, जानें भारी डिमांड की वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 12:08 PM IST

Mahindra ने अगस्त 2021 में बिल्कुल नई XUV700 भारत में लॉन्च की थी और तबसे की इस SUV की डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है. हालात ये हैं कि अभी अगर आप इसकी बुकिंग करते हैं तो 22 महीने बाद डिलीवरी मिलेगी.

अभी बुकिंग करने पर अप्रैल 2024 में मिलेगी ये धाकड़ SUV, जानें भारी डिमांड की वजह

Mahindra XUV700 Waiting Period: महिंद्रा ने हाल ही में नई जनरेशन स्कॉर्पियो एन लॉन्च की है, लेकिन पिछले साल मार्केट में आई Mahindra XUV700 भी बिक्री में जोरदार प्रदर्शन कर रही है. अगर आप भी इस SUV को खरीदने वाले हैं तो अभी बुकिंग करने पर XUV700 आपको करीब दो साल बाद मिलेगी. जी हां... भारी डिमांड और कई और कारणों से कंपनी इस SUV पर ग्राहकों को 22 महीनों की वेटिंग दे रही है. इस SUV के 70,000 ग्राहक अब भी डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं. ग्लोबल एनकैप के क्रैश टेस्ट में अब भारतीय कारें बेहतर परफॉर्म कर रही हैं और तगड़ी सेफ्टी रेटिंग हासिल करने लगी हैं. इनमें से एक SUV है महिंद्रा XUV700 और ये भारी डिमांड की एक पुख्ता वजह है.

किन कारों को मिलता है ये अवॉर्ड?

सेफर कार्स फॉर इंडिया कैंपेन के तहत ग्लोबल एनकैप द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में पहले ही महिंद्रा XUV700 सेफ्टी में पूरे 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी है. अब इस SUV को सेफर चॉइस अवॉर्ड से नवाजा गया है. ये अवॉर्ड उन कारों को दिया जाता है जो सेफ्टी के पैमानों पर सबसे ज्यादा अंक हासिल करती हैं और यूनाइटेड नेशंस रेगुलेशंस यूएन13एच, यूएन140 या जीटीआर8 के मापदंडों पर खरी उतरती हैं. इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स कितना कारगर है, इसकी भी जांच की जाती है.

पहली बार नहीं मिला महिंद्रा को ये अवॉर्ड

महिंद्रा की XUV700 पहली कार नहीं है जिसे सेफर चॉइस अवॉर्ड मिला है, इससे पहले 2020 में महिंद्रा XUV300 भी ये अवॉर्ड हासिल कर चुकी है. इस मॉडल को वयस्कों की सेफ्टी के लिए 5-स्टार और बच्चों की सेफ्टी के लिए 4-स्टार रेटिंग दी गई थी. XUV700 की बात करें तो इस SUV के साथ महिंद्रा ने तगड़े सेफ्टी फीचर्स दिए हैं जिनमें सबसे आधुनिक एडीएएस यानी एडवांस्ड ड्राइवर्स असिस्टेंट सिस्टम टेक्नोलॉजी है. इस तकनीक की मदद से XUV700 बहुत सेफ कार बनती है.

End of Article