2022 Maruti Suzuki Baleno को भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि इस कार की लॉन्चिंग देश में 23 फरवरी को की जाएगी। फिलहाल इसका एक नया ऑफिशियल टीजर कंपनी ने ट्विटर पर जारी किया है। इससे इस अपकमिंग कार के कुछ फीचर्स सामने आए हैं।
कंपनी ने अपकमिंग Maruti Suzuki Baleno के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर आप इस कार को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं तो NEXA डीलरशिप या NEXA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। और अपने लिए एक यूनिट रिजर्व कर सकते हैं। इसके लिए आपको 11,000 रुपये का टोकन अकाउंट देना होगा।
बहरहाल, टीजर की बात करें तो इसमें अपमकिंग कार की झलक दिखाई गई है। यहां देखा जा सकता है कि अपकिंग कार में रीडिजाइन्ड LED टेल लाइट्स मौजूद होंगे। ये पुराने मॉडल की तुलना में काफी शार्प होंगे। साथ ही नई कार में हेड्स अप डिस्प्ले भी होगा।
इसके अलावा आपको बता दें नई कार पहले की ही तरह Sigma, Delta, Zeta और Alpha वाले चार वेरिएंट में आएगी। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि नई कार सेलेस्टियल ब्लू, ग्रैंड्योर ग्रे, लक्स बिज, ऑपुलेंट रेड पर्ल, आर्कटिक वाइट और स्प्लेंडिड सिल्वर वाले 6 कलर ऑप्शन में आएगी।
2022 Maruti Suzuki Baleno को 12V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.2-लीटर VVT मोटर और 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन में पेश किया जाएगा। ट्रांसमिशन के लिए यहां 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
