बाजार में जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रक, हैदराबाद की कंपनी ने तैयार किया प्रोटोटाइप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 08:26 PM IST

देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। इसका असर न सिर्फ आमलोगों के आवागमन पर पड़ रहा है बल्कि ट्रांसपोर्टेशन की लागत भी बढ़ रही है। यही वजह है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार रफ्तार पकड़ रहा है। लेकिन इससे पहले आपने सड़कों पर आपने इलेक्ट्रिक कार, ऑटो और बस दौड़ती जरूर देखी होंगी, लेकिन जल्द ही अब बिजली से चलने वाले ट्रक भी नजर आएंगे।

बाजार में जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रक, हैदराबाद की कंपनी ने तैयार किया प्रोटोटाइप

देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। इसका असर न सिर्फ आमलोगों के आवागमन पर पड़ रहा है बल्कि ट्रांसपोर्टेशन की लागत भी बढ़ रही है। यही वजह है कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार रफ्तार पकड़ रहा है। लेकिन इससे पहले आपने सड़कों पर आपने इलेक्ट्रिक कार, ऑटो और बस दौड़ती जरूर देखी होंगी, लेकिन जल्द ही अब बिजली से चलने वाले ट्रक भी नजर आएंगे। भारत की एक कम्पनी ने हेवी ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक बाजार में उतारने की तैयारी कर ली है।

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली भारत की अग्रणी कंपनी ऑलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड अब ट्रक निर्माण के सेगमेंट में आ चुकी है। इस बस का प्रोटोटाइप हेवी ड्यूटी इलेक्ट्रिक टिपर पर आधारित है। भारत में अपने तरह का पहला टिपर आधारित ट्रक एक बार चार्ज होने के बाद 220 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसके टिपर बोगी में ऐसा सस्पेंशन है जो 25 फीसदी से अधिक की ग्रेडेबिलिटी को संभाल सकेगा। 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में उम्मीद जताई थी कि इस साल में भारत में इलेक्ट्रिक ट्रक बाजार में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रक को भारत में लाने पर तेजी से काम चल रहा है और इस साल में इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च कर देंगे।

क्या होगा इलेक्ट्रिक ट्रकों से फायदा?

भारत के कई शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में आते हैं। वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण डीजल से चलने वाली गाड़ियों से होने वाले धुएं को माना जाता है। इलेक्ट्रिक ट्रक आने से प्रदूषण की समस्या को दूर करने में सबसे ज्यादा मदद मिलेगी साथ ही डीजल पर निर्भरता कम होगी।

End of Article