Honda City का hybrid वर्जन हुआ पेश, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों मोड पर चलेगी कार, माइलेज दमदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 02:18 PM IST

जापानी कारमेकर Honda ने City eHEV hybrid को पेश कर दिया है। इसके लिए आज से ही बुकिंग की शुरुआत कर दी गई है और सेल की शुरुआत अगले महीने इस हाइब्रिड सेडान की लॉन्चिंग के बाद की जाएगी। इसकी बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और नजदीकी डीलरशिप के जरिए की जा सकती है।

Honda City का hybrid वर्जन हुआ पेश, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों मोड पर चलेगी कार, माइलेज दमदार

जापानी कारमेकर Honda ने City eHEV hybrid को पेश कर दिया है। इसके लिए आज से ही बुकिंग की शुरुआत कर दी गई है और सेल की शुरुआत अगले महीने इस हाइब्रिड सेडान की लॉन्चिंग के बाद की जाएगी। इसकी बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और नजदीकी डीलरशिप के जरिए की जा सकती है। इस हाइब्रिड मॉडलको केवल टॉप ZX वेरिएंट में ही ऑफर किया जाएगा। 

इसमें 108Hp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 97Hp 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस पावरट्रेन का कंबाइंड आउटपुट 124Hp और 253Nm है। कंपनी ने इस हाइब्रिड मॉडल के लिए 26.5 kmpl की माइलेज का दावा किया है। भारत में इसकी एक्सशोरूम कीमत 18 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। ये मोड्स- प्योर इलेक्ट्रिक EV, हाइब्रिड और इंजन हैं। यानी इसे पेट्रोल गाड़ी, इलेक्ट्रिक गाड़ी और हाइब्रिड गाड़ी के तौर पर चलाया जा सकता है।

सेफ्टी के लिए इसमें कोलाइजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, लेन किपिंग असिस्ट और रोड डिपार्चर मिटिगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम असिस्ट, व्हीकस स्टेबिलिटी असिस्ट, 6 एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है। साथ ही इसमें होंडा का खुद का डेवलप किया हुआ ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिलेगा। 

इसके अलावा इसमें टू-टोन 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और होंडा के स्मार्ट कनेक्ट ऐप का सपोर्ट दिया गया है। लॉन्च होने के बाद Honda ने City eHEV hybrid का मुकाबला कई सेडान गाड़ियों से रहेगा। इसमें Maruti Ciaz, Hyundai Verna, Skodia Slavia और बाद में लॉन्च होने वाली Volkswagen Virtus से रहेगा। 

End of Article