इस महीने नई Hyundai कार खरीदना होगा 'सोने पे सुहागा', सस्ते मॉडल्स पर बंपर कैश डिस्काउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 04:11 PM IST

Hyundai India ने अगस्त में अपनी चुनिंदा कारों पर 48,000 रुपये तक डिस्काउंट दिए हैं जिनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. ग्राहन इन ऑफर्स का लाभ 31 अगस्त तक उठा सकते हैं.

इस महीने नई Hyundai कार खरीदना होगा 'सोने पे सुहागा', सस्ते मॉडल्स पर बंपर कैश डिस्काउंट

Hyundai Car Offers In August 2022: अगस्त 2022 में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कई बड़े वाहन निर्माताओं ने कारों पर जोरदार डिस्काउंट दिए हैं जिनमें Tata Motors से Maruti Suzuki तक और Honda Cars India के बाद अब Hyundai India भी शामिल हो गई है. भारतीय मार्केट में ह्यून्दे डीलरशिप ने चुनिंदा कारों पर अगस्त महीने में दमदार डिस्काउंट दे रही है. इन चुनिंदा कारों पर ह्यून्दे इंडिया ने कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे दिए हैं. कंपनी ने क्रेटा, वेन्यू, वर्ना, एल्कजार और आई20 एन लाइन पर कोई फायदा ग्राहकों को नहीं दिया है. 

ह्यून्दे की सस्ती कारों पर बड़ा फायदा 

ह्यून्दे ने अपनी ग्रैंड आई10 निओस और ह्यून्दे ऑरा पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया है जो कुल मिलाकर 48,000 रुपये तक होता है. इन दोनों कारों के 1.2-लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट -सिर्फ ऑरा के लिए-, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया गया है. 

सीएनजी वेरिएंट्स पर भी ऑफर्स 

ह्यून्दे ऑरा और ग्रैंड आई10 निओस के सीएनजी वेएंट्स पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया गया है. आई20 के चुनिदा वेरिएंट्स पर 10,000 की नकद छूट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. बता दें कि ये सभी ऑफर्स चुनिंदा डीलरशिप पर दिए जा रहे हैं, ऐसे में हम आपको सलाह देते हैं कि अपनी नजदीकी ह्यून्दे डीलरशिप पर इन ऑफर्स की जानकारी जरूर लें. 

End of Article