Honda Shine ने 1 करोड़ से ज्यादा का सेल्स माइलस्टोन पूरा कर लिया है। यानी 1 करोड़ से ज्यादा से ग्राहकों ने इस बाइक पर भरोसा जताते हुए इसे अपना बनाया है। इस बाइक को भारत में साल 2006 में लॉन्च किया गया था। खास बात ये है कि Honda Shine पहली 125cc बाइक है जिसने इस आंकड़े को छुआ है।
Honda Shine को 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में 16 साल का वक्त लगा है। आपको बता दें ये 125cc सेगमेंट में होंडा की बेस्ट सेलिंग बाइक भी है। अपनी लॉन्च के बाद से ही 125cc वाली Shine काफी लोकप्रिय रही है। साल 2008 में 125cc सेगमेंट बेस्ट सेलिंग बाइक थी। वहीं, साल 2020 में इस बाइक ने 90 लाख ग्राहकों का आंकड़ा पा लिया था।
Honda Shine की कीमत की बात करें तो इसके ड्रम ब्रेक की एक्स-शोरूम कीमत 74,943 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 78,842 रुपये है। ये बाइक डीसेंट ब्लू मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे, जेनी ग्रे मैटेलिक और रेबल रेड मैटेलिक कलर ऑप्शन में आती है। खास बात ये है कि इस लोकप्रिय बाइक को अब Hero Glamour 125 Xtec और नई TVS Raider 125 से काफी टक्कर मिल रही है।
मैकेनिकल तौर पर Honda Shine में 123.94cc का सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है। ये इंजन 7500rmp पर 7.9 kW की मैक्सिमम पावर और 6000rmp पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। ये एक लीटर पेट्रोल में 55 से 65 km तक माइलेज देती है।
