Tata Tiago और Tigor के CNG वेरिएंट्स हुए भारत में लॉन्च, जानें कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 01:37 PM IST

Tata मोटर्स ने भारत में आधिकारिक तौर पर Tiago और Tigor के CNG मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है। Tata Tiago के CNG वर्जन की शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये और Tigor के CNG वर्जन की शुरुआती कीमत 7.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

Tata Tiago और Tigor के CNG वेरिएंट्स हुए भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Tata मोटर्स ने भारत में आधिकारिक तौर पर Tiago और Tigor के CNG मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है। Tata Tiago के CNG वर्जन की शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये और Tigor के CNG वर्जन की शुरुआती कीमत 7.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 

फिलहाल Tata Tiago के CNG वेरिएंट्स को 4 ट्रीम्स- XE, XM, XT और XT+ और Tata Tigor के CNG वेरिएंट्स को 2 ट्रीम्स- XZ और XZ+ में उपलब्ध कराया गया है। 

ये नई CNG कारें की भारत में मौजूद कुछ सबसे सुरक्षित कारों में से भी एक हैं। क्योंकि, Tata Tiago और Tata Tigor के रेगुलर वेरिएंट्स को एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए ग्लोबल NCAP द्वारा 4-स्टार रेटिंग दी गई है। 

CNG कारों की डिमांड बढ़ने के चलते टाटा मोटर्स को नई CNG कारों से काफी उम्मीदें भी हैं। डिजाइन की बात करें तो Tata Tiago और Tata Tigor के CNG वेरिएंट्स पेट्रोल वेरिएंट जैसे ही हैं। हालांकि, इन नए वेरिएंट्स में 'i CNG' बैजिंग दी गई है। 

दोनों ही कारों में 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पायरेटेड इंजन दिया गया है। हालांकि, CNG में चलने के लिए कुछ बदलाव भी किए गए हैं। CNG फ्यूल में ये इंजन 72bhp का पावर जनरेट करेगा। जबकि, पेट्रोल में 84.82bhp का पावर जनरेट करता है। साथ ही CNG वेरिएंट्स में केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया गया है। 

कंपनी का दावा है कि दूसरी CNG कारों के मुकाबले Tata Tiago और Tata Tigor के CNG वेरिएंट्स में ज्यागा माइलेज मिलेगा। Tata Tigor CNG का मुकाबला Hyundai Aura से रहेगा। वहीं, Tata Tiago CNG का मुकाबला Maruti Suzuki Celerio, Maruti Suzuki Wagon R और Hyundai Santro के CNG वेरिएंट्स से होगा। 

End of Article