ऑटो न्यूज़

Flying Bike: उड़ने वाली बाइक पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, कीमत और रफ्तार दोनों जोरदार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 25, 2023, 05:32 PM IST

Mahindra ग्रुप के चेयरमैन Anand Mahindra ने हाल में Twitter पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टेस्ट रन करती फ्लाइंग बाइक नजर आ रही है. उड़ने वाली इस बाइक की बिक्री जापान के साथ हाल में यूएस में भी शुरू कर दी गई है.

KEY HIGHLIGHTS
  • आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडिया
  • उड़ने वाली बाइक की बिक्री हुई शुरू
  • होश उड़ाने वाली है इसकी कीमत

Anand Mahindra Shared Flying Bike Video: जापान के एक स्टार्टअप एरविन्स ने दुनिया की पहली प्रोडक्शन मॉडल फ्लाइंग बाइक यानी उड़ने वाली बाइक बनाई है जिसकी बिक्री जापान में जारी है. इसी बाइक का छोटा वर्जन हाल में यूनाइटेड स्टेट्स में भी लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत करीब 8,00,000 डॉलर है. भारतीय मुद्रा में ये कीमत लगभग 6.5 करोड़ रुपये के बराबर है. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा जैसे ही इस मोटरसाइकिल का वीडियो देखा, तुरंत उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया. बताने की जरूरत नहीं कि आनंद महिंद्रा ट्विटर पर कितने पसंद किए जाते हैं और यही वजह है कि लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं.

क्या बोले आनंद महिंद्रा

उड़ने वाली इस बाइक का वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, "जापान के स्टार्टअप की एक उड़ने वाली बाइक. यूएस में इसकी कीमत करीब 8 लाख डॉलर है. मुझे लगता है कि दुनियाभर में मुख्य रूप से पुलिस फोर्स द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा किसी मूवी के दिलचस्प सीन में भी इसे देखा जा सकता है." ये बाइक वीडियो में ट्रायल रन करती नजर आ रही है. इसे सिंगल चार्ज में 40 मिनट तक उड़ाया जा सकता है और 100 किमी/घंटा रफ्तार पर उड़ती है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article