ऑटो न्यूज़

2026 Tata Punch EV Facelift Launched: खत्म हुआ इंतजार! नए अवतार में आई पंच ईवी फेसलिफ्ट; 9.69 लाख रुपए शुरुआती कीमत

2026 Tata Punch EV Facelift Launched: टाटा मोटर्स ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Tata Punch EV Facelift को लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल को कंपनी 40 kWh के बैटरी पैक के साथ लाई है, जो 355 किमी की C75 वास्तविक (रियल-वर्ल्ड) रेंज देगा।

Image

2026 Tata Punch Facelift भारत में लॉन्च (Photo: Tata Motors)

2026 Tata Punch EV Facelift Launched: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच Tata Motors ने आज अपनी पॉपुलर माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV Punch EV Facelift लॉन्च कर दी है। Tata Punch EV अब तीन नए रंगों में Fearless Yellow, Bengal Rouge, और Caramel में उपलब्ध है। इसके साथ ही, अब कार कुल सात रंगों में खरीदी जा सकती है। कार अब नई इंटीरियर थीम Udaipur के साथ आती है, जिसमें लेदरनेट अपहोल्स्ट्री, डुअल-टोन डैशबोर्ड हल्के रंगों के साथ और टॉगल स्विचेस शामिल हैं। आइए जल्दी से Punch EV Facelift की फीचर्स से लेकर कीमत तक की जानकारियों पर एक नजर डाल लें-

वेरिएंट और कीमत

30 kWh बैटरी वाले Smart वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जबकि Smart+ की कीमत 10.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और 40 kWh बैटरी के साथ Smart+ 10.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। Adventure वेरिएंट की कीमत 11.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) , Empowered वेरिएंट 12.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और टॉप-एंड Empowered +S वेरिएंट 12.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में पेश किया गया है।

इसके अलावा, कंपनी की ओर से BaaS (Battery as a Service) मॉडल भी लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए है। इस मॉडल में बैटरी के लिए EMI मात्र 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर तय की गई है।

बैटरी और रेंज

Tata Motors की Tata Punch EV Facelift में 40 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 355 किमी की C75 वास्तविक (रियल-वर्ल्ड) रेंज और 468 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज प्रदान करेगा। इस माइक्रो SUV की बैटरी को DC फास्ट चार्जर की मदद से 20 से 80 प्रतिशत तक केवल 26 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। यह मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 135 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। नई Tata Punch EV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 9 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है। खास बात ये है कि Punch EV एंट्री-लेवल सेगमेंट में इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ लाई गई है। इसके अलावा, यह वारंटी अनलिमिटेड किलोमीटर तक मान्य रहेगी। कंपनी का कहना है कि Punch EV Facelift में प्लेट-टाइप कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे तापमान में अंतर कम होता है। उच्च लोड और तापमान के दौरान बेहतर थर्मल स्थिरता मिलती है और इसका असर बैटरी की कुल उम्र पर पड़ता है।

तीन ड्राइविंग मोड्स

Punch EV में 32% ग्रेडेबिलिटी और तीन ड्राइविंग मोड्स सिटी, इको और स्पोर्ट दिए गए हौ। साथ ही, इसमें 4 रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल्स और पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं। ईवी में 195 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस और 450 मिमी की वॉटर वेडिंग क्षमता दी गई है। इसके साथ ही, कार का कर्ब वजन 1360 किग्राहै, जिसे बेहतर स्थिरता प्रदान करने के लिए दावा किया गया है।

सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स

कार अब Apple CarPlay, Android Auto, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वॉइस असिस्टेंट, 360-डिग्री कैमरा, रियर वाइपर और डिफॉगर, ESP, और छह एयरबैग्स को स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में पेश करती है। EV में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें नेविगेशन, एनालिटिक्स, रिमोट कमांड और अन्य कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article