ऑटो न्यूज़

2026 Kawasaki Z1100 की भारत में हुई एंट्री, 136bhp की पावर से लैस है यह सुपरफास्ट बाइक

Kawasaki की यह लेटेस्ट बाइक Z1100 का अपडेटेड वर्जन है। यह वेरिएंट न सिर्फ पुराने वेरिएं की तुलना में ज्यादा पावरफुल है बल्कि ग्राहकों को इसमें कई सारे हाई-टेक फीचर्स भी मिलने वाले हैं।

Image

Kawasaki Z1100 में ग्राहकों को भर-भर के एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं।

स्पोर्ट बाइक लवर्स के लिए बहुत बड़ी गुड न्यूज है। अपनी स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली कावासाकी बाइक का एक नया मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है। कावासाकी इंडिया ने भारतीय बाजार में Z1100 सुपरनेकेड मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। अगर आप 12 से 15 लाख रुपये के बजट में एक नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। कंपनी ने Z1100 मोटरसाइकिल को 12.79 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

कावासाकी की यह लेटेस्ट बाइक Z1100 का अपडेटेड वर्जन है। यह वेरिएंट न सिर्फ पुराने वेरिएं की तुलना में ज्यादा पावरफुल है बल्कि ग्राहकों को इसमें कई सारे हाई-टेक फीचर्स भी मिलने वाले हैं। स्पोर्ट्स राइडर्स को इसमें राइडिंग के दौरान नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। आइए आपको इसके फीचर्स और प्राइस की डिटेल जानकारी देते हैं।

2026 Kawasaki Z1100 का इंजन

आपको बता दें कि 2026 Kawasaki Z1100 में कंपनी ने 1,099cc का इनलाइन 4, लिक्विड कूल्ड इंजन का सपोर्ट दिया है। इस इंजन में मिलने वाली पावर्स की बात करें तो इसमें 136bhp की पावर और 7,600 आरपीएम पर 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन कंपनी ने Ninja 1100SX में भी उपलब्ध कराया है। अगर आप सिटी और हाइवे के लिए एक पावरफुल इंजन वाली बाइक तलाश रहे हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

2026 Kawasaki Z1100 में कंपनी ने 6 गियर स्पीड का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा इसमें आपको असिस्ट और स्लिपर क्लच फीचर भी मिलता है। इस बाइक को एल्युमिनियम फ्रेम में डिजाइन किया गया है जिससे यह बाइक काफी ड्यूरेबल बन जाती है। कावासाकी ने इसे एग्रेसिव लुक देने के लिए इसमें शॉर्प टैंक डिजाइन, मैसिव एंड एग्रेसिव फ्यूल टैंक और स्पोर्टी टेल सेक्शन दिए हैं। बाइक का कुल वजन 221 किलोग्राम है।

Kawasaki Z1100 में मिलेंगे भर-भर के एडवांस फीचर्स

Kawasaki Z1100 में ग्राहकों को भर-भर के एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें कंपनी ने 5 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया है। इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न बाय टर्न नेविगेशन का फीचर मिलता है। इसके साथ ही इसमें कॉल और मैसेज अलर्ट का फीचर मिलता है। कावासाकी ने इसमें दो पावर मोड्स, 3 लेवल्स ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और ड्यूल चैनल ABS का फीचर दिया है।

Kawasaki Z1100 के ब्रेक और सस्पेंशन

स्टैंडर्ड Z1100 के ब्रेकिंग कंपोनेंट्स निंजा 1100SX से काफी हद तक मिलते जुलते हैं। कंपनी ने लेटेस्ट वेरिएंट में ब्रांडेड टोकिको रेडियल कैलिपर्स का उपयोग किया गया है. Kawasaki Z1100 में कंपनी ने 310mm के बड़े ड्यूल डिस्क्स पैड दिए हैं। SE मॉडल में ब्रेम्बो M4.32 कैलिपर्स और स्टील-ब्रेडेड ब्रेक लाइन्स का अपग्रेड है। कंपनी ने Kawasaki Z1100 में शोवा के एडजस्टेबल सस्पेंशन यूनिट दिया है जो कि राइडिंग के दौरान बेहतरीन हैंडलिंग और कंफर्ट देते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article