टेक एंड गैजेट्स

Google का बड़ा अपडेट, ऑनलाइन शॉपिंग में मदद करेगा AI, Price Drop होते ही रिप्लेस कर देगा ऑर्डर

गूगल का लेटेस्ट फीचर ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी सहूलियत देने वाला है। आपको अब बस यह बताना होगा कि आप किस फंक्शन के लिए और किस तरह का प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं बांकी सारा काम AI Mode कर देगा।

Image

गूगल ने ऑनलाइन शॉपिंग को बनाया आसान। (फोटो क्रेडिट- Google Blog)

Google अपने करोड़ों यूजर्स को सहूलियत देने के लिए समय-समय पर नए नए फीचर्स लाता रहता है। गूगल पिछले कई महीनों से अपने प्लेटफॉर्म में एआई फीचर्स को इंटीग्रेट कर रहा है। अब इसी कड़ी में कंपनी की तरफ से एक नया एआई फीचर पेश कर दिया गया है जो यूजर्स को डेली रूटीन वर्क में बड़ी मदद करने वाला है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं तो बता दें कि गूगल की तरफ से AI Shopping फीचर लॉन्च किया गया है। नया फीचर ग्राहकों को उनके मन मुताबिक शॉपिंग करने में हेल्प करेगा। आइए आपको इस लेटेस्ट अपडेट की पूरी जानकारी देते हैं।

Google ने अपने लेटेस्ट एआई शॉपिंग फीचर को AI Mode में जोड़ा है। फेस्टिव सीजन के बाद अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में इस समय खरीदारी भी जमकर हो रही है। गूगल का लेटेस्ट फीचर ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी सहूलियत देने वाला है। आपको अब बस यह बताना होगा कि आप किस फंक्शन के लिए और किस तरह का प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं बांकी सारा काम AI Mode कर देगा।

Online Shopping होगी आसान

AI Shopping फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि आपको खरीदारी करने के दौरान बार-बार फिल्टर सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, न ही आपको कीवर्ड के मुताबिक किसी प्रोडक्ट को सर्च करना होगा। आप अपनी भाषा में प्रोडक्ट की डिटेल देकर कुछ सेकंड में ही रिजल्ट पा सकेंगे। यह टूल ग्राहकों को कंपेरिजन टेबल और रिव्यू भी दिखाएगा।

Google के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार अब ऑनलाइन बॉयर्स को शॉपिंग से जुड़े सवालों के जवाब 'इंटेलिजेंट' तरीके से मिलेंगे। एआई फीचर ग्राहकों को जवाबों में प्रोडक्ट की तस्वीरें, कीमत, रिव्यू और स्टॉक की जानकारी भी दी जाएगी। यह सब जानकारी गूगल के शॉपिंग ग्राफ से ली जाएगी। गूगल के मुताबिक इस फीचर के लिए करीब 50 अरब से ज्यादा प्रोडक्ट की लिस्टिंग हैं।

ग्राहकों को प्रोडक्ट की ही जानकारी और तुलना के लिए गूगल का यह फीचर टेबल भी जनरेट करता है। इन टेबल्स में रिव्यू से मिली जानकारी को भी शामिल किया जाता है। आपको बता दें कि गूगल ने फिलहाल इस सुविधा को अभी US यूजर्स के लिए Gemini ऐप पर उपलब्ध कराया है। एजेंटिक एआई की मदद से आप अपने लिए ब्यूटी प्रोडक्ट, कपड़े का चुनाव या फिर किसी को गिफ्ट देने के लिए आइडिया ले सकते हैं। आपके आसपास के प्रोडक्ट के बारे में सर्च करने के लिए इसमें Let Google Call का ऑप्शन दिखेगा।

अपने आप रिप्लेस होगा ऑर्डर

गूगल अब एजेंटिक चेकआउट (Agentic Checkout) नाम का नया फीचर ला रहा है, जिससे ऑनलाइन शॉपिंग लगभग अपने-आप हो जाएगी। अगर आप किसी प्रोडक्ट पर नजर रख रहे हैं और चाहते हैं कि कीमत कम होने पर ही उसे खरीदें, तो गूगल खुद उस प्रोडक्ट की कीमत पर नज़र रखेगा। जैसे ही कीमत आपके बजट में आएगी, गूगल आपको तुरंत बता देगा। फिर यह आपसे ऑर्डर और शिपिंग की जानकारी कन्फर्म करेगा, और आपकी मंजूरी मिलते ही गूगल पे से पेमेंट भी कर देगा। यह फीचर अभी Wayfair, Chewy, Quince और Shopify जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ शुरू किया जा रहा है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article