ऑटो न्यूज़

Volkswagen ने पेश किया Virtus जीटी प्लस स्पोर्ट कॉन्सेप्ट, जानें कितनी बदली ये कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 21, 2024, 08:25 PM IST

Volkswagen Virtus GT Plus Sport Concept: फोक्सवैगन इंडिया ने वर्टस जीटी प्लस स्पोर्ट कॉन्सेप्ट पेश किया है, ये कई बदलावों के साथ पेश किया गया है। फोक्सवैगन ने फिलहाल इसे कॉन्सेप्ट बताकर पेश किया है, वहीं साल के अंत तक इसका प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया जाएगा।

Image

टाइगुन के जैसे अब वर्टस को भी ब्लैक्ड आउट ट्रीटमेंट के साथ रेड हाइलाइट्स दिए गए हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वर्टस जीटी प्लस स्पोर्ट कॉन्सेप्ट पेश
  • कई बदलावों से लोडेड है नई कार
  • साल के अंत तक शुरू होगा उत्पादन

Volkswagen Virtus GT Plus Sport Concept: फोक्सवैगन ने भारतीय मार्केट के लिए नई वर्टस जीटी प्लस स्पोर्ट कॉन्सेप्ट शोकेस किया है, इसके साथ नई टाइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट भी कंपनी ने लॉन्च की है। टाइगुन के जैसे अब वर्टस को भी ब्लैक्ड आउट ट्रीटमेंट के साथ रेड हाइलाइट्स दिए गए हैं। फोक्सवैगन ने फिलहाल इसे कॉन्सेप्ट बताकर पेश किया है, वहीं साल के अंत तक इसका प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया जाएगा। दिखने में ये नई कार लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, अलग है तो अगले और पिछले बंपर्स पर क्रोम लाइनिंग और ब्लैक्ड आउट ग्रिल। कार के डोर हैंडल्स भी अब क्रोम फिनिश में आए हैं।

दिखने में पहले जैसी

फोक्सवैगन वर्टस जीटी प्लस स्पोर्ट कॉन्सेप्ट को नया ड्रार्क क्रोम फिनिश कई जगह मिला है, इसके फेंडर्स और ब्रेक कैलिपर्स लाल रखे गए हैं। कार का केबिन नई टाइगुन से मिलता है, ये ऑल ब्लैक इंटीरियर है जो रेड हाइलाइट्स के साथ आया है। ये पुख्ता तो नहीं है, लेकिन टाइगुन की तरह कंपनी वर्टस के विकल्पों में भी बदलाव करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन ट्रिम्स के नाम क्रोम, स्पोर्ट और जीटी ऐज होंगे।

कितनी दमदार है कार

इसे जीटी वाला अंदाज देने के लिए कार के साथ 1.0-लीटर टीएसआई इंजन मिल सकता है। कार के साथ 1.5-लीटर चार सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 150 एचपी और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। यहां 1.0-लीटर तीन सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 115 एचपी ताकत और 178 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इन दो इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के विकल्प दिए हैं। कंपनी ने भारत में पूरी तरह इलेक्ट्रिक आईडी.4 एसयूवी भी शोकेस की है जिसका लंबे समय से भारत में इंतजार किया जा रहा है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article