ऑटो न्यूज़

2024 Nissan Magnite भारत में बहुत जल्द होगी लॉन्च, बड़े बदलावों के साथ आ रही SUV

2024 Nissan Magnite Facelift: निसान इंडिया बहुत जल्द नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है। हाल में ये कार टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जो बड़े बदलावों के साथ मार्केट में आने वाली है। बता दें कि ये क्रैश टेस्ट फैसिलिटी पर नजर आई थी।

Image

2024 Nissan Magnite Facelift के लॉन्च की टाइमलाइन का ऐलान भी निसान ने कर दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट SUV
  • टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई कार
  • बड़े बदलावों के साथ जल्द होगी लॉन्च

2024 Nissan Magnite Facelift: निसान भारतीय मार्केट में 1 अगस्त 2024 को नई एक्स-ट्रेल एसयूवी लॉन्च करने वाली है। 3 कतार वाली ये नई एसयूवी देश में पूरी तरह आयात कर बेचा जाएगी। इसके बाद कंपनी नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट भारत आने वाली है जिसके लॉन्च की टाइमलाइन का ऐलान भी निसान ने कर दिया है। नई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट इसी साल के अंत तक, यानी त्योंहारों के सीजन में लॉन्च की जा सकती है। हाल में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें इसकी काफी सारी जानकारी सामने आ गई है। बता दें कि ये क्रैश टेस्ट फैसिलिटी पर नजर आई थी।

दिखने में कितनी अलग होगी

नई निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट का टेस्ट मॉडल पूरी तरह स्टिकर्स से ढंका हुआ नजर आया है। हालांकि स्टिकर्स के बावजूद भी स्पाय फोटो में कार के बदलाव साफ नजर आ रहे हैं। 2024 निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को बदला हुआ चेहरा मिलेगा, इसमें दूसरी स्टाइल का बंपर, एल शेप के एलईडी डीआरएल, नई डिजाइन की ग्रिल और अगले हिस्से में नई स्किड प्लेट मिलने वाली हैं। इसके अलावा मैग्नाइट फेसलिफ्ट के साथ ताजा अलॉय व्हील्स, बदले हुए टेललाइट्स और आपडेटेड पिछला बंपर मिल सकते हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

एक्सटीरियर के अलावा नई एसयूवी के केबिन में भी बड़े बदलाव मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के मुताबिक निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में बड़े बदलाव नहीं मिलने वाले हैं। पावर की बात करें तो इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटड 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल, एएमटी और सीवीटी ट्रांसमिशन से लैस होगा। बता दें कि एक्स-ट्रेल के बाद मैग्नाइट और इसके बाद दो नई कारें भी लॉन्च होने वाली हैं। इनमें 2 और 3 कतारी वाली नई रेनॉ डस्टर शामिल हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article