उत्तर प्रदेश का मशहूर दशहरी आम सीधे दुबई की फ्लाइट पकड़ चुका है। जी हां, यूपी से पहली बार सीधे हवाई मार्ग से 1,200 किलो दशहरी आम, यानी करीब 400 बक्से, दुबई भेजे गए हैं। हर बक्से में 3 किलो आम था। इस खेप की कीमत करीब 2,992 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग ₹2.5 लाख है। और सबसे अच्छी बात यह है कि ये आम लखनऊ और मलिहाबाद के किसानों ने खुद एक्सपोर्ट किए हैं। ये काम किया है इरादा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और मलिहाबाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने। और हां, ये पहली बार हुआ है कि इन किसानों ने सीधे अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में एंट्री मारी है!
इस मौके पर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने खुद हरी झंडी दिखाई और कहा कि ये यूपी के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अब आम का एक्सपोर्ट तेज़ी से बढ़ रहा है और हमारा मकसद है कि यूपी के आम की मिठास अब पूरी दुनिया तक पहुंचे।
जिन आमों को हम यहाँ मजे से खाते हैं, वही अब दुबई की मंडियों में बिक रहे हैं। इससे किसानों को अच्छी कमाई भी होगी और इंटरनेशनल पहचान भी मिलेगी।
भाषा इनपुट के साथ
