दुनिया

इजरायल ने कतर के बाद यमन पर बरपाया कहर, सैन्य ठिकानों और एक ईंधन स्टेशन पर दागीं मिसाइलें

Israeli Strike on Yemen: इजरायल ने बुधवार को यमन की राजधानी सना समेत कई हिस्सों में बुधवार को हूती विद्रोहियों पर हवाई हमले किए। यमन के सरकारी अधिकारियों के अनुसार, हमलों में सैन्य ठिकानों और एक ईंधन स्टेशन को निशाना बनाया गया।

Image

इजरायल ने सना में दागीं मिसाइलें (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israeli Strike on Yemen: इजरायल ने बुधवार को यमन की राजधानी सना समेत कई हिस्सों में बुधवार को हूती विद्रोहियों पर हवाई हमले किए। यमन के सरकारी अधिकारियों के अनुसार, हमलों में सैन्य ठिकानों और एक ईंधन स्टेशन को निशाना बनाया गया। इस बीच, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इजरायल के खिलाफ आंशिक व्यापार निलंबन और प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है।

27 देशों वाला यूरोपीय संघ गाजा पट्टी में युद्ध को लेकर विभाजित है और यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंधों और व्यापार उपायों को बहुमत का समर्थन मिलेगा या नहीं। वॉन डेर लेयेन ने यह भी कहा कि वह यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा द्वारा इजरायल को दिए जाने वाले समर्थन को रोकने की योजना बना रही हैं, जिसके लिए सभी सदस्य देशों की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होगी।

सना में धुएं का उठा गुबार

हूती नियंत्रित चैनल ‘अल-मसीराह’ ने बताया कि एक हमले में सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया गया, जिससे कई लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। सैन्य मुख्यालय के पास स्थित मकानों को भी नुकसान पहुंचा। इजरायल पहले भी हूतियों की ओर से इजरायल पर दागे गए मिसाइल और ड्रोन के जवाब में हवाई हमले कर चुका है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोही कहते हैं कि वे हमास और गाजा पट्टी में फलस्तीनियों का समर्थन कर रहे हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इजरायली गोलीबारी में मारे गए 41 अन्य लोगों के शव अस्पतालों में लाए गए हैं, जिनमें 12 वे लोग भी शामिल हैं जो मानवीय सहायता की तलाश में थे। मंत्रालय ने बताया कि 184 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article