दुनिया

अजूबा! दुनिया के सबसे उम्रदराज पक्षी का बढ़ रहा परिवार, 74 साल की उम्र में दिया अंडा

Wisdom Bird: दुनिया के सबसे उम्रदराज, ज्ञात जंगली पक्षी ने लगभग 74 साल की उम्र में अंडा दिया है। ‘मिडवे एटोल नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज’ के पर्यवेक्षक वन्यजीव जीवविज्ञानी जोनाथन प्लिसनर ने एक बयान में कहा कि हमें उम्मीद है कि अंडे से बच्चा निकलेगा। हर साल, लाखों समुद्री पक्षी घोंसले बनाने और अपने बच्चों को पालने के लिए रिफ्यूज में लौटते हैं।

Image

विजडम पक्षी

Photo : AP

Wisdom Bird: दुनिया के सबसे उम्रदराज, ज्ञात जंगली पक्षी ने लगभग 74 साल की उम्र में अंडा दिया है, जो चार साल में उसका पहला अंडा है। अमेरिकी वन्यजीव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी प्रशांत क्षेत्रीय मत्स्य एवं वन्यजीव सेवा ने इस सप्ताह ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘विजडम’ नामक लंबे पंखों वाला समुद्री पक्षी ‘लेसन अल्बाट्रॉस’ हवाई द्वीपसमूह के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित मिडवे एटोल राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य में वापस लौटा है और उसने जो अंडा दिया है, उसके बारे में विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह उसका 60वां अंडा हो सकता है।

WISDOM Bird

विजडम पक्षी

सालभर में देते हैं महज एक अंडा

विशेषज्ञों ने बताया कि ‘विजडम’ और उसका नर साथी ‘अकेकामाई’ 2006 से ही अंडे देने और सेने के लिए प्रशांत महासागर के एटोल पर लौटे थे। ‘लेसन अल्बाट्रॉस’ प्रजाति के पक्षी हर साल एक अंडा देते हैं। हालांकि, अकेकामाई को कई सालों से नहीं देखा गया है और अधिकारियों का अनुमान है कि पिछले हफ्ते वापस लौटने पर ‘विजडम’ ने दूसरे नर के साथ मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया।

जीवविज्ञानी ने क्या कुछ कहा?

‘मिडवे एटोल नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज’ के पर्यवेक्षक वन्यजीव जीवविज्ञानी जोनाथन प्लिसनर ने एक बयान में कहा कि हमें उम्मीद है कि अंडे से बच्चा निकलेगा। हर साल, लाखों समुद्री पक्षी घोंसले बनाने और अपने बच्चों को पालने के लिए रिफ्यूज में लौटते हैं।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article