World Ki Most Beautiful River: दुनिया भर में धरती पर कल-कल की आवाज करती नदियां केवल जल की धाराएं नहीं, बल्कि प्रकृति की जीवंत कलाकृतियां हैं। विश्व भर में कहीं बर्फीले पहाड़ों के बीच बहती नदियां शांति का एहसास कराती हैं, तो कहीं उनकी खूबसूरती आकर्षित करती है। ये नदियां न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य की पहचान हैं, बल्कि संस्कृति, इतिहास और मानव सभ्यता की आत्मा का जीवंत उदाहरण हैं।
कहते हैं 'जल ही जीवन है',और इसी जल का एक बड़ा आधार हैं। दुनिया की सभी बड़ी सभ्यताओं का जन्म भी किसी न किसी नदी के किनारे ही हुआ। अगर सही मायने में कहें तो यह कि अगर नदियां न होतीं तो मानव का अस्तित्व भी नहीं होता। लेकिन नदियां सिर्फ पानी की धारा भर नहीं होतीं, ये प्रकृति की सबसे अनमोल और खूबसूरत कृतियां हैं। कहीं पहाणों और जंगलों के बीच नदियों की कल-कल कानों को सूकून देती है तो कहीं रंग बदलते पानी को देखकर आंखें चकित रह जाती हैं। आज हम ऐसी ही एक नदी की बात करेंगे जिसके बारे में कहते हैं कि वो दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी है।
दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी का खिताब कैनो क्रिस्टल्स को मिला है। ये नदी कोलंबिया में एक बहता हुआ प्रकृति का नायाब अजूबा है। सबसे खूबसूरत होने के पीछे का कारण इस नदी के रंग हैं। कोलंबिया की इस नदी को रिवर ऑफ फाइव कलर्स भी कहा जाता है। लाल, पीला, हरा नीला और काला रंग इसे नायाब बनाता है। यह नदी मौसम के हिसाब से अपना रंग बदलती है। जून और नवंबर में यह सबसे खूबसूरत दिखती है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्लोवेनिया की सोचा नदी (Soča River) नदी है। ये यूरोप के जूलियन आल्प्स से निकलती है। अपने नीले रंग के क्रिस्टल क्लियर पानी के के कारण यह दुनिया भर में प्रशिद्ध है।
न्यूजीलैंड का मिलफोर्ड साउंड दुनिया का सबसे खूबसूरत प्राकृतिक जल तंत्रों में शुमार है। ऊंचे-ऊंचे पर्वत, गहरी घाटियां और सैकड़ों झरने इसे किसी स्वप्नलोक जैसा बना देते हैं। यहां समुद्र, नदियां और झरने मिलकर एक अद्वितीय फिओर्ड प्रणाली बनाते हैं।
नील नदी को दुनिया की सबसे बड़ी नदी कहा जाता है। ये बेहद भव्य है। उत्तरी अफ्रीका में बहने वाली यह खूबसूरत नदी 4132 किलोमीटर तक फैली हुई है। इसके अलावा, इसके अलावा इसे जो सबसे खास बनाती है वो ये है कि ये 11 देशों से होकर गुजरती है। मिस्र की सभ्यता इसी नदी के किनारे फली फूली।
अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे ज्यादा पानी वाली नदी है। जो पेरू के एंडीज पहाड़ों से निकलकर अटलांटिक महासागर में गिरती है। यह दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है (नील नदी के बाद), जो दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन (अमेजन वर्षावन) से होकर बहती है।
भारत में बहने वाली नर्मदा नदी भी दुनिया की खूबसूरत नदियों में से एक है। इसका न सिर्फ भौगोलिक बल्कि आध्यात्मिक महत्व भी है। मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट में संगमरमर की चट्टानों के बीच से बहने वाली नर्मदा बेहद खूबसूरत दृश्य बनाती है। विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं के बीच एक दरार घाटी से बहते हुए यह खंभात की खाड़ी में अरब सागर में मिलती है। नर्मदा भारत की इकलौती नदी है जो उल्टी दिशा मतलब पूर्व से पश्चिम में बहती है, जबकि अन्य नदियां पश्चिम से पूर्व में बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती हैं। इसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है।