उत्तराखंड का औली और हिमाचल प्रदेश का मनाली दोनों ही बर्फबारी के मौसम में घूमने के लिए शानदार विकल्प हैं। लेकिन अगर आप इन दोनों में से किसी एक जगह को चुनना चाहते हैं तो इन 5 बातों में औली और मनाली के बीच अंतर को समझते हैं।
अगर आपका उद्देश्य बर्फ में खेलना है, तो मौसम के हिसाब से सही लोकेशन चुनना जरूरी है। औली शांत बर्फीले नजारों के लिए फेमस है, जबकि मनाली में बर्फ के साथ कई दूसरी एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है।
अगर आपके पास सिर्फ 3 से 4 दिन का समय है तो मनाली का प्लान ज्यादा बेहतर है। औली के लिए थोड़ा ज्यादा समय लेकर जाना बेहतर रहता है।
कम बजट और सुविधाओं के मामले में मनाली औली से थोड़ा बेहतर है। मनाली में बजट होटल, हॉस्टल, होमस्टे, कैफे और खाने-पीने की कई जगहें हैं।
अगर आप पूरे दिन सिर्फ बर्फ में नहीं बिताना चाहते, तो मनाली में घूमने के लिए ज्यादा विकल्प हैं। सोलंग वैली में स्नो एक्टिविटी, स्कीइंग, स्नो स्कूटर का मजा आप ले सकते हैं।
दोस्तों के ग्रुप या परिवार के साथ मनाली जाना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है। वहीं अगर आप अपने पार्टनर के साथ ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां शांति हो, खूबसूरत पहाड़ हों और ज्यादा भीड़ न मिले, तो औली जाने का प्लान कर सकते हैं।