दुनिया

क्या है ब्रिगेड 313? जब एंकर ने शेरी रहमान को पाकिस्तान के अलकायदा से संबंधों को लेकर घेरा, बोलती हुई बंद

याल्दा हकीम ने पूछा, ब्रिगेड 313 पाकिस्तान में अलकायदा है। सवाल को टालने की कोशिश करते हुए शेरी रहमान ने कहा, मुझे नहीं पता कि आपको यह किसने बताया, लेकिन मैं...

Image

शेरी रहमान को एंकर ने घेरा

What Is Brigade 313: स्काई न्यूज की पत्रकार याल्दा हकीम ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की शेरी रहमान से अल कायदा को लेकर तीखे सवाल पूछे और पाकिस्तान के आतंकियों के साथ संबंधों पर उन्हें घेरा। एंकर ने शेरी रहमान से ब्रिगेड 313 के बारे में पूछा, जिसे TRAC (आतंकवाद अनुसंधान और विश्लेषण संघ) के विश्लेषक पाकिस्तान में सक्रिय अल कायदा से जुड़े एक समूह के रूप में पहचानते हैं। इस बाचतीच के दौरान शेरी रहमान आरोपों की खारिज करने की नाकाम कोशिश करती रहीं।

अलकायदा ब्रिगेड 313 के सवाल को टाला

याल्दा हकीम ने पूछा, ब्रिगेड 313 पाकिस्तान में अलकायदा है। सवाल को टालने की कोशिश करते हुए शेरी रहमान ने कहा, मुझे नहीं पता कि आपको यह किसने बताया, लेकिन मैं ऐसे कई पेज पेश कर सकती हूं। उन्होंने कहा, क्या मैं हर बार भारत में हमला होने पर युद्ध करने जा रही हूं? स्काई न्यूज की एंकर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी हवाला दिया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया था।

मसूद अजहर के 10 रिश्तेदार मारे गए

एंकर ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने परिवार के 10 सदस्यों की मौत की पुष्टि की है, जो इस बात का संकेत है कि यह घटना पाकिस्तानी धरती पर आतंकवादियों की मौजूदगी का सबूत है। इसके जवाब में शेरी रहमान ने कहा, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। रहमान ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान का अतीत आतंकवाद से जुड़ा हुआ है। रहमान ने हकीम से कहा, आप अतीत के बारे में बात करते रहते हैं क्योंकि वह अतीत था। पाकिस्तान के रिकॉर्ड या चरमपंथी तत्वों को पनाह देने के सवाल पर रहमान ने कहा कि हकीम ने जिन भी विश्लेषकों के बारे में बताया है वो भारत की कहानी से जुड़े हुए हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article