दुनिया

पुतिन के प्लेन पर लिखे россия का क्या है मतलब? दुनिया भर में बना चर्चा का विषय; यहां जानें इसकी पूरी ABCD

जैसे ही पालम एयरपोर्ट पर रुसी राष्ट्रपति के विमान ने लैंड किया उस पर लिखे एक शब्द ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींचा। आज हम आपको बताएंगे कि पुतिन के विमान पर लिखे इस शब्द का मतलब क्या होता है और यह किस लिपि में लिखा गया है।

Image

पुतिन के प्लेन पर लिखे россия का क्या है मतलब।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था पुतिन का हाई-टेक और सुपर-सिक्योरिटी वाला विमान इल्यूशिन-96 (Ilyushin IL-96), जिसे दुनिया ‘उड़ता हुआ किला’ भी कहती है। पुतिन का यह विमान बेहद खास और अत्याधुनिक है। लेकिन इस बार चर्चा विमान की तकनीक से ज्यादा उसके बॉडी पर लिखे एक शब्द 'Россия' को लेकर रही। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि पुतिन के विमान पर लिखे इस शब्द का मतलब क्या होता है और यह किस लिपि में लिखा गया है।

'Россия’ने क्यों खींचा लोगों का ध्यान

जब पुतिन का विमान भारत में उतरा तो अचानक लोगों की निगाह उस पर लिखे शब्द 'Россия’पर ठहर गई। कई लोग इंटरनेट पर इस बारे सर्च करने लगे कि यह किस भाषा में लिखा है? इसका मतलब क्या है? जिसके बाद 'Россия'शब्द ट्रेंडिग में आ गया।

‘Россия’का क्या है मतलब?

पुतिन के हाई-टेक और सुपर-सिक्योरिटी वाले विमान इल्यूशिन-96 की बॉडी पर बड़े अक्षरों में 'Россия'लिखा होता है। यह रूसी भाषा का शब्द है जिसका उच्चारण 'रसिया' होता है। यानी यह रूस नाम का ही रूसी रूप है, जिसे उनकी मूल भाषा में लिखा जाता है।

कौन-सी लिपि में लिखा होता है Россия?

पुतिन के विमान पर यह शब्द सिरिलिक लिपि में लिखा जाता है। इस लिपि का इस्तेमाल रूस, यूक्रेन, सर्बिया, बुल्गारिया सहित कई पूर्वी यूरोपीय और मध्य एशियाई देशों में किया जाता है। बता दें कि अंग्रेजी में जिस तरह 'RUSSIA' लिखा जाता है, उसी को रूसी भाषा और सिरिलिक लिपि में 'Россия'लिखते हैं।

पुतिन के विमान पर अंग्रेजी में क्यों नहीं लिखा जाता रूस?

रूस अपनी सत्ता, प्रतीक और पहचान के मामलों में देशीय भाषा और लिपि का इस्तेमाल करना पसंद करता है। इसलिए विमान पर Россия (रूस) लिखा होता है।इतना ही नहीं इसे आधिकारिक प्रोटोकॉल का हिस्सा माना जाता है।

क्यों बेहद खास है पुतिन का IL-96 विमान

  • पुतिन का विमान IL-96-300PU कहलाता है। यह रूस का स्पेशल प्रेजिडेंशियल एयरक्राफ्ट है। इसके बारे में कई बातें इसे खास बनाती हैं।
  • इसमें ऐसा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम लगा है जो विमान की ओर आती मिसाइल को भ्रमित करके उसका रास्ता बदल देता है।
  • विमान के अंदर एक मिनी एयरबोर्न कमांड सेंटर होता है, जहां से पुतिन युद्धकाल में भी रूस की सेना को आदेश दे सकते हैं।
  • इसमें लगे खास सिस्टम से पुतिन दुनिया के किसी भी कोने से सुरक्षित, एन्क्रिप्टेड संवाद स्थापित कर सकते हैं।
  • यह प्लेन अंदर से बेहद लग्जरी है लेकिन सुरक्षा मानकों में यह किसी मोबाइल युद्ध बंकर से कम नहीं है।

विमान को कहते हैं ‘न्यूक्लियर फुटबॉल?’

यह विमान किसी भी समय, दुनिया के किसी भी कोने से रूस के परमाणु शस्त्रागार सहित, कोडित और सुरक्षित संचार की इजाजत देता है। यह इसे रूसी ‘न्यूक्लियर फुटबॉल’ के बराबर एक कमांड पोस्ट बनाता है। इसके अलावा विमान को में डिफेंस जैमर सिस्टम भी लैस है, जो दुश्मन के रडार और संचार को बाधित करता है।

लंबी दूरी तय कर सकता है विमान

यह विमान अपनी लंबी दूरी की क्षमता के लिए जाना जाता है। इसने अटलांटिक और प्रशांत महासागरों के पार, नॉन-स्टॉप उड़ानें भरी हैं जिससे यह दर्शाता है कि रूस का राष्ट्रपति दुनिया के किसी भी हिस्से में अपनी शक्ति को प्रोजेक्ट कर सकता है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article