दुनिया

ईरान ने शुरू की बीजिंग,इस्तांबुल और मस्कट के लिए उड़ानें, दो माह बाद खुला तेहरान एयरपोर्ट

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में जारी टकराव के बीच ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है जो राहत देने वाली है। ईरान ने ने बीजिंग,इस्तांबुल और मस्कट के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं।

Image

फिर खुला तेहरान एयरपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

West Asia Conflict: पश्चिम एशिया में टकराव के बीच ईरान ने बीजिंग,इस्तांबुल और मस्कट के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। इमाम खुमैनी एयरपोर्ट सिटी के सीईओ ने घोषणा की कि ईरान ने बीजिंग,इस्तांबुल और मस्कट सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं।

दो दिन पहले भी ईरान ने बताया था कि तेहरान एयरपोर्ट से तुर्किए के इस्तांबुल,ओमान की राजधानी मस्कट और सऊदी अरब के मदीना के लिए उड़ानें संचालित की जा रही हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, शनिवार सुबह इस्तांबुल जाने वाली कम से कम तीन उड़ानें रवाना हुईं।

18 अप्रैल को किया था एयरस्पेस खोलने का एलान

इससे पहले, बीते 18 अप्रैल को ईरान ने आंशिक रूप से अपने एयरस्पेस को खोलने का एलान किया था। गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद से देश का हवाई क्षेत्र बंद था। जिसे अब आंशिक रूप से खोल दिया गया है और धीरे-धीरे उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

वहीं, कतर और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों ने पहले ही 28 फरवरी को हमले शुरू होने के कुछ दिनों बाद अपने हवाई क्षेत्रों को आंशिक रूप से फिर से खोल दिया था।

ईरान अमेरिका के बीच कहां फंसा है वार्ता का पेंच

ईरान ने हवाई उड़ानों को फिर से संचालित करने का कदम तब उठाया है जब ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर लागू है। हालांकि यह सीजफायर कब तक लागू रहेगा यह नहीं कहा जा सकता, क्योंकि होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी को लेकर ईरान शांति वार्ता के अगले चरण के लिए तैयार नहीं हो रहा है। वहीं, इस्लामाबाद लगातार कोशिशों में लगा हुआ है। इस बीच, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद, मस्कट और मॉस्को की यात्रा कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कूटनीति शुरू कर दी है।
Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article