दुनिया

हम कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं- ट्रंप का बड़ा फैसला

कनाडा के साथ अमेरिका का संबंध ट्रंप सरकार के दौरान खराब ही होते जा रहा है। चुनावी अभियान के दौरान और बाद में भी ट्रंप ने कनाडा को अमेरिकी स्टेट बनाने की बात कह चुके हैं। अब टैरिफ के मुद्दे पर दोनों देश आमने सामने हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

Photo : AP

अमेरिका और कनाडा में एक बार फिर से तनाव बढ़ना तय लग रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है। ट्रंप ने कनाडा के टैरिफ के फैसले की जमकर आलोचना की है और कहा कि सात दिनों के अंदर वो कनाडा को अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए भुगतान किए जाने वाले टैरिफ के बारे में बताएंगे।

कनाडा की किस बात पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया- "हमें अभी-अभी बताया गया है कि कनाडा, जिसके साथ व्यापार करना बहुत मुश्किल है, जिसमें यह तथ्य भी शामिल है कि उन्होंने हमारे किसानों से डेयरी उत्पादों पर वर्षों से 400% तक टैरिफ वसूला है, ने अभी घोषणा की है कि वे हमारी अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर लगा रहे हैं, जो हमारे देश पर एक सीधा और स्पष्ट हमला है।"

कनाडा के खिलाफ ट्रंप का एक्शन

ट्रंप ने कहा कि कनाडा स्पष्ट रूप से यूरोपीय संघ की नकल कर रहा है। इस भयावह कर के आधार पर, हम कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर रहे हैं। हम कनाडा को अगले सात दिनों की अवधि के भीतर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए भुगतान किए जाने वाले टैरिफ के बारे में बताएंगे

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article