दुनिया

Israel-Lebanon Talks: सीजफायर बढ़ाने की कोशिश; 23 अप्रैल को अमेरिका में आमने-सामने होंगे इजरायल और लेबनान!

Israel-Lebanon Talks in US: इजराइल और लेबनान 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत का दूसरा दौर कर सकते हैं; इजराइली मीडिया के हवाले से ऐसी खबरें सामने आईं है।

Image

23 अप्रैल को अमेरिका में आमने-सामने होंगे इजरायल और लेबनान (फाइल फोटो)

Israel-Lebanon Talks in US: इजराइल और लेबनान 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत का दूसरा दौर कर सकते हैं; इजराइली मीडिया के हवाले से ऐसी खबरें सामने आईं है। इजरायल और लेबनान के प्रतिनिधि गुरुवार, 23 अप्रैल को वाशिंगटन में अहम वार्ता करेंगे। इस बैठक में इजरायल का पक्ष अमेरिका में उनके राजदूत येचिएल लीटर (Yechiel Leiter) रखेंगे।

यह बातचीत राजदूत स्तर पर होगी। इस बीच, लेबनानी संसद के अध्यक्ष नबीह बेरी ने 'अशरक अल-अवसत' अखबार को बताया कि अमेरिका दोनों देशों के बीच जारी सीजफायर की अवधि को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

10 दिन के संघर्ष-विराम के लागू होने के बाद से दोनों देशों के बीच यह पहली बातचीत

एक इजराइली सूत्र ने सोमवार को बताया कि इज़राइली और लेबनानी प्रतिनिधि 23 अप्रैल यानी गुरुवार को वॉशिंगटन में बातचीत करेंगे। सूत्र ने आगे बताया कि इजराइल का प्रतिनिधित्व अमेरिका में उसके राजदूत, येचिएल लीटर (Yechiel Leiter) करेंगे। गुरुवार को 10 दिन के संघर्ष-विराम के लागू होने के बाद से इन दोनों देशों के बीच यह पहली बातचीत होगी।विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका, विदेश विभाग में दोनों देशों के बीच राजदूत-स्तर की बातचीत के दूसरे दौर की मेज़बानी करेगा।

'हम दोनों सरकारों के बीच सीधी और सद्भावनापूर्ण बातचीत को बढ़ावा देना जारी रखेंगे'

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने 14 अप्रैल को अमेरिका में इज़रायल के राजदूत येहिएल लाइटर और वॉशिंगटन में लेबनान की राजदूत नाडा मोअवाद के बीच बातचीत के पहले दौर की मेज़बानी की थी - यह दशकों में इज़रायल और लेबनान के बीच पहली सीधी बातचीत थी।प्रवक्ता ने कहा, 'हम दोनों सरकारों के बीच सीधी और सद्भावनापूर्ण बातचीत को बढ़ावा देना जारी रखेंगे।' बातचीत का यह दूसरा दौर, गुरुवार को 10-दिनों का संघर्ष-विराम लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच होने वाली पहली बातचीत होगी।

'हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई अभी समाप्त नहीं'

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इससे पहले साफ किया था कि मित्र ट्रंप के अनुरोध पर लेबनान के साथ अस्थायी युद्धविराम पर सहमति बनी है, लेकिन हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article