दुनिया

रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर फटा ज्वालामुखी और आया 7.0 तीव्रता का भूकंप; आसमान में 6 KM तक उठी राख

Russia Volcanic Eruption: रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप पर स्थित एक ज्वालामुखी रविवार रात फट गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि सैकड़ों वर्षों में यह पहली बार हुआ है। विस्फोट के साथ 7.0 तीव्रता का भूकंप आया और कामचटका के तीन इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। बाद में रूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने सुनामी की चेतावनी हटा ली।

Image

रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर फटा ज्वालामुखी (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Russia Volcanic Eruption: रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप पर स्थित एक ज्वालामुखी रविवार रात फट गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि सैकड़ों वर्षों में यह पहली बार हुआ है। यह विस्फोट 8.8 तीव्रता के आये भीषण भूकंप के कुछ दिनों बाद हुआ है। क्रोनोट्स्की रिज़र्व के कर्मचारियों के अनुसार, क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी से आसमान में छह किलोमीटर तक राख उठी। सरकारी मीडिया द्वारा जारी की गई तस्वीरों में ज्वालामुखी के ऊपर राख के घने बादल उठते दिखाई दे रहे हैं।

कहां मौजूद है ज्वालामुखी?

यह ज्वालामुखी क्रोनोट्स्की रिज़र्व के पास ही स्थित है। कामचटका के आपातकालीन मंत्रालय ने विस्फोट के दौरान टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘राख का गुबार ज्वालामुखी से पूर्व की ओर प्रशांत महासागर की ओर फैल रहा है। इसके रास्ते में कोई आबादी वाला इलाका नहीं है, और आबादी वाले इलाकों में राख गिरने की कोई सूचना नहीं है।’’

कामचटका में सुनामी की चेतावनी

विस्फोट के साथ 7.0 तीव्रता का भूकंप आया और कामचटका के तीन इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। बाद में रूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने सुनामी की चेतावनी हटा ली। कामचटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया दल की प्रमुख ओल्गा गिरिना ने रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को बताया कि यह 600 वर्षों में क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी का पहला ऐतिहासिक विस्फोट है। दूसरी ओर, अमेरिका स्थित स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूट के वैश्विक ज्वालामुखी कार्यक्रम ने दावा किया है कि क्रशेनिनिकोव का अंतिम विस्फोट 475 वर्ष पूर्व 1550 में हुआ था। हालांकि, रिपोर्टों की इस विसंगति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article