दुनिया

रूस के तेल डिपो पर यूक्रेनी ड्रोन हमले से लगी भीषण आग, धुएं का उठ रहा गुबार; एयर डिफेंस सिस्टम हुआ एक्टिव

Russia Ukraine War: रूस के काला सागर स्थित रिसॉर्ट सोची के निकट एक तेल डिपो पर यूक्रेन के ड्रोन हमले से भीषण आग लग गई। क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव ने ‘टेलीग्राम’ पर बताया कि एक ड्रोन का मलबा गिरने से ईंधन टैंक में भीषण आग लग गयी, जिसे बुझाने के लिए 120 से अधिक दमकलकर्मी जुट गये।

Image

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे ड्रोन अटैक (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Russia Ukraine War: रूस के काला सागर स्थित रिसॉर्ट सोची के निकट एक तेल डिपो पर यूक्रेन के ड्रोन हमले से भीषण आग लग गई।क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव ने 'टेलीग्राम' पर बताया कि एक ड्रोन का मलबा गिरने से ईंधन टैंक में भीषण आग लग गयी, जिसे बुझाने के लिए 120 से अधिक दमकलकर्मी जुट गए।

धुएं का उठ रहा विशाल गुबार

सोशल मीडिया पर सामने आए इस घटना के वीडियो में तेल डिपो के ऊपर से धुएं के विशाल गुबार उठते दिखाई दिए। रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, रोसावियात्सिया ने सोची हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। वोरोनिश क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य यूक्रेनी ड्रोन हमले में चार लोग घायल हो गए।

93 यूक्रेनी ड्रोनों को किया तबाह

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रविवार रात तक रूस और काला सागर के ऊपर से 93 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।इस बीच, दक्षिणी यूक्रेन में माइकोलाइव शहर के एक आवासीय क्षेत्र पर रूस ने मिसाइल से हमला हुआ, जिसमें सात लोग घायल हो गए। राज्य आपातकालीन सेवाओं ने यह जानकारी दी। यूक्रेनी वायु सेना ने रविवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन पर 76 ड्रोन और सात मिसाइलें दागीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article