Shinzo Abe : जानिए कौन हैं आबे पर गोली चलाने वाला यामीगामा, मोडिफाइड गन से किया हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 10:36 AM IST

Shinzo Abe Update : पुलिस ने आबे पर हमले के आरोप में यामागामी नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। यामागामी की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। रिपोर्टों के मुताबिक हमलावर ने आबे को पीछे से गोली मारी। बताया यह भी जा रहा है कि जो गन, यामागामी ने यूज की, वो 3डी प्रिंटेड थी।

Shinzo Abe : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार सुबह गोली मारी गई। जापान के नारा शहर में वह अपनी पार्टी के एक उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे, इसी दौरान हमलावर ने शॉटगन से उन्हें दो गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उन्हें लोकल मोडिफाइड गन से गोली मारी गई। गोली लगने के बाद आबे नीचे गिर पड़ गए। जापान के दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आबे को जब एयरलिफ्ट से अस्पताल लाया जा रहा था तो उनकी धड़कन रुकी हुई थी जापान के पीएम फुमियो किशिदा आबे को गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद चुनाव प्रचार बीच में छोड़कर टोक्यो वापस आ रहे हैं। 

हमलावर यामागामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस ने आबे पर हमले के आरोप में यामागामी नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। यामागामी की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। रिपोर्टों के मुताबिक हमलावर ने आबे को पीछे से गोली मारी। बताया यह भी जा रहा है कि जो गन, यामागामी ने यूज की, वो 3डी प्रिंटेड थी। हालांकि स्‍थानीय पुलिस की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। शिंजो आबे जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक पद पर रहने वाले पीएम रहे हैं। वो 52 वर्ष की उम्र में देश के पीएम चुने गए थे। यामागामी ने आबे पर गोली क्यों चलाई, इस बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आबे पर हमला क्यों हुआ और इस हमले के पीछे कौन है, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।  

गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मची
गोली चलने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। आनन-फानन में आबे को अस्पताल ले जाया गया। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा है कि गोली लगने के बाद आबे की हालत काफी गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से उनके शरीर से काफी खून बहा है। 

End of Article