सामने आने लगा Taliban का क्रूर चेहरा, स्टेडियम में 4 अफगान कमांडरों को फांसी पर लटकाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2021, 06:52 PM IST

Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबान का क्रूर चेहरा सामने आने लगा है। 4 अफगान कमांडरों को कथित तौर पर कंधार स्टेडियम में फांसी पर लटका दिया गया।

अफगानिस्तान से तालिबान की क्रूरता की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान के लोगों पर फायरिंग की। ये लोग अफगानिस्तान के झंडे के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। तीसरे दिन ही खूनी तालिबान का असली चेहरा दिखना शुरू हो गया है। सड़कों पर तालिबानी लड़ाके खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं, साथ ही लोगों को टॉर्चर भी किया जा रहा है। तालिबान की क्रूरता का एक और नया वीडियों सामने आया है। तालिबान ने कंधार स्टेडियम में अफगान सेना के 4 बड़े कमांडर को फांसी पर लटका दिया है। कमांडर को स्टेडियम के अंदर फांसी दी गई। मारे गए कमांडर्स में कमांडर हाशिम रेगवाल भी हैं जो जनरल अब्दुल राजिक का खास कमांडर था।

तालिबान कितना बर्बर है। इसका सबूत काबुल से आए एक वीडियो में देखने को मिला। इस वीडियो में चोरी के एक आरोपी पर तालिबानियों ने कोड़े बरसाए। आरोपी तालिबानियों से दया की भीख मांगता रहा, गिड़गिड़ाता रहा लेकिन क्रूर तालिबानियों को उसपर जरा भी दया नहीं आई और कोड़े बरसाने के बाद भी जब तालिबानियों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने उसे ऐसी सजा दी, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
 

End of Article