दुनिया

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में दोहरे भूकंप के बाद आफ्टरशॉक से बढ़ी दहशत! मौत का आंकड़ा 900 के पार

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में कुछ सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने बड़े स्तर पर तबाही मचा दी। राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा और लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों का आंकड़ा 900 तक पहुंचने की बात सामने आई है

Image

वेनेजुएला में लगातार आए दो शक्तिशाली भूकंप में 900 लोगों की मौत। AI IMAGE

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में लगातार आए दो शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बुधवार को देश के उत्तरी तटीय क्षेत्र के पास आए तेज झटकों ने राजधानी काराकस समेत कई इलाकों को प्रभावित किया। कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए दो भूकंपों के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, शनिवार को वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। भूकंप की वजह से अब तक 900 लोगों की मौत हो गई है।

कहां था भूकंप का केंद्र?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहला झटका 7.2 तीव्रता का था, जिसे फोरशॉक माना गया। इसके लगभग 40 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिम में करीब 28 किलोमीटर दूर बताया गया, जहां देश की प्रमुख तेल रिफाइनरियां मौजूद हैं।

सड़कों पर जमा हैं लोग

भूकंप के झटके राजधानी काराकस के अलावा देश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में भी महसूस किए गए। कई जगहों पर लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। सड़कों पर परिवारों और पालतू जानवरों के साथ लोगों की भीड़ जमा हो गई। इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा और कई इलाकों में संचार व्यवस्था प्रभावित हुई।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में अब तक 164 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 971 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि प्रभावित इलाकों से पूरी जानकारी सामने आने के बाद नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है।

भारत सहित कई देश सहायता के लिए तैयार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मदद की पेशकश शुरू हो गई है। चीन ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह सहायता देने के लिए तैयार है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीड़ित परिवारों और राहतकर्मियों के प्रति एकजुटता जताई है।

वहीं, भारत भी हालात पर नजर बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की विशेष टीम को तैयार रहने को कहा गया है। यदि अंतिम मंजूरी मिलती है, तो भारतीय टीम खोज एवं बचाव उपकरणों और मेडिकल सहायता सामग्री के साथ वेनेजुएला भेजी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच, अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है और प्यूर्टो रिको तथा वर्जिन आइलैंड्स के लिए जारी शुरुआती चेतावनी वापस ले ली गई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article