दुनिया

मिडिल ईस्ट से अपने कर्मियों को निकालने की तैयारी में अमेरिका; ईरान के साथ बढ़ सकता है तनाव

US Embassy in Iraq: अमेरिका का विदेश मंत्रालय क्षेत्रीय अशांति की आशंका के कारण बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास से सभी अनावश्यक कर्मियों की निकासी का आदेश देने की तैयारी कर रहा है। इस बीच, ईरान के साथ तनाव बढ़ने के कारण अमेरिकी सेना ने पश्चिम एशिया में कई स्थानों पर अपने सैनिकों के आश्रितों को ‘‘स्वैच्छिक प्रस्थान’’ की अनुमति दे दी है।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

Photo : AP

US Embassy in Iraq: अमेरिका का विदेश मंत्रालय क्षेत्रीय अशांति की आशंका के कारण बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास से सभी अनावश्यक कर्मियों की निकासी का आदेश देने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका के दो अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

बगदाद दूतावास में पहले से ही सीमित संख्या में कर्मचारी हैं और इस आदेश से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे। मंत्रालय बहरीन और कुवैत से भी अनावश्यक कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की निकासी का आदेश दे रहा है। अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास से अमेरिकी कर्मियों की संभावित निकासी में मदद करने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी।

ईरान से बढ़ सकता है तनाव

इस बीच, ईरान के साथ तनाव बढ़ने के कारण अमेरिकी सेना ने पश्चिम एशिया में कई स्थानों पर अपने सैनिकों के आश्रितों को ‘‘स्वैच्छिक प्रस्थान’’ की अनुमति दे दी है। अमेरिका के दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बुधवार को यह जानकारी दी। अमेरिका के एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना विदेश मंत्रालय और क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि ‘‘लगातार तत्परता बनाए रखी जा सके।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article